Move to Jagran APP

नारनौंद में आठवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म, नौ दिन में तीसरी नाबालिग बनी शिकार

नारनौंद क्षेत्र में दुष्‍कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब आठवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म हआ है। नौ दिनों में यहां तीन नाबालिग लड़कियां दुष्‍कर्म का शिकार हो चुकी हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 27 Apr 2018 12:26 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 12:26 PM (IST)
नारनौंद में आठवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म, नौ दिन में तीसरी नाबालिग बनी शिकार
नारनौंद में आठवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म, नौ दिन में तीसरी नाबालिग बनी शिकार

जेएनएन, नारनौंद (हिसार)। जिले के नारनौंद क्षेत्र में एक और नाबालिग लडकी दुष्‍कर्म का‍ शिकार हो गई। क्षेत्र के एक गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीडि़त छात्रा के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। क्षेत्र में दुष्‍कर्म की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पिछले नौ दिनों में नाबालिग से दुष्कर्म की यह तीसरा घटना है।

prime article banner

इससे पहले 18 अप्रैल रात को क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची का अपहरण का उससे दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के चाचा को गिरफ्तार किया था। वहीं 24 अप्रैल को दसवीं की छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था।

पुलिस को दिए बयान में पीडि़त छात्रा ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। गांव का एक युवक उसके बहला फुसलाकर अपने साथ एक दुकान में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर जाकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: सम्‍मान पर कलह: पुरस्कार राशि से वंचित रह सकते हैं विरोध करने वाले खिलाड़ी

परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दी। इस बारे में थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कमलनाथ का कौशल फेल, कांग्रेसी दिग्‍गजों की गुटबाजी से हुई विदाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.