युवती को बंधक बना 15 दिन तक किया दुष्कर्म, इधर 11वीं की छात्रा की बनाई अश्लील वीडियो
हिसार के गांव की युवती ने भिवानी जिले के चांग गांव निवासी एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दूसरे केस में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया गया है।
हांसी/हिसार, जेएनएन। दुष्कर्म और छेड़छाड़ के केस आम हो गए हैं। किसी ने किसी जिले से रोजाना दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं। हालांकि दुष्कर्म केसों में आरोपित पीडि़ताओं के जान पहचान में ही होते हैं। अब हांसी उपमंडल के एक गांव की युवती ने भिवानी जिले के चांग गांव निवासी एक युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में 26 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि युवक ने उसे 15 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किसी तरह युवक के चंगुल से निकलकर स्वजनों के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, शहर की एक कालोनी में एक किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय किशोरी के पिता के बयान पर पुलिस ने महजद गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
11वीं की छात्रा से दुष्कर्म
हिसार : जिले के एक गांव में 11वीं की छात्रा मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अक्टूबर 2019 को पीडि़ता सुशील नाम युवक के पास ट्यूशन पढ़ती थी। आरोप है कि 27 अक्टूबर 2019 को जब वह ट्यूशन से आ रही थी तो रास्ते में अंकित ने उससे छेड़छाड़ की। अगले दिन सुशील के भाई ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि 29 अक्टूबर को सुशील ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान उससे दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में इसे वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपित ने वीडियो डिलीट करने की बात कहते हुए उससे करीब 90 हजार रुपये ले लिए। आरोपित ने वीडियो को डिलीट भी नहीं किया। बाद में आरोपित दोबारा पैसे मांगे। घर से पैसा ले जाते समय मां ने देख लिया। पूछने पर पीडि़ता ने पूरी बात बता दी।
मां के साथ जा रही किशोरी से छेड़छाड़
हिसार : सदर थाना पुलिस के अंतर्गत ट्यूशन पढ़कर घर जा रही किशोरी के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी सातवीं में पढ़ती है। वह ट्यूशन से घर आ रही थी तो काकू ने छेड़छाड़ की। बाद में मां के साथ पार्क जाते हुए काकू व उसके दोस्त सोमबीर ने बाइक अड़ाकर अपशब्द बोले। उसकी मां ने विरोध किया तो उन्होंने अपशब्द बोलने शुरे कर दिए। बाद में आरोपित अपने दोस्तों के साथ पीडि़त के घर आ गया और जान से मारने की धमकी दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आरोपित गिरफ्तार
हिसार : सोशल मीडिया फेसबुक पर महिला के नाम से आइडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आदर्श नगर निवासी रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित से यह सब 2018 में किया था। उसके बाद जब पता चला तो मामले में मामला दर्ज किया गया। पंचकूला की साइबर क्राइम शाखा में तैनात एएसआइ रघुबीर ङ्क्षसह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।