14 वर्षीय किशोर ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप
बच्ची जब रोती हुई घर पहुंची तो उन्होंने बच्ची से बातचीत की तो लड़की ने उसके साथ गलत काम किए जाने की बात बोलकर और इशारों में बताई। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
बरवाला/ हिसार। जेएनएन। छोटी-छोटी मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला हिसार जिले के एक गांव का है। जहां बरवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 वर्षीय बच्ची के साथ उसी गांव के एक किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपित किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि बरवाला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि 14 वर्षीय लड़का उनकी 3 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर चीज खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया और उसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची जब रोती हुई घर पहुंची तो उन्होंने बच्ची से बातचीत की तो लड़की ने उसके साथ गलत काम किए जाने की बात बोलकर और इशारों में बताई। जिसके बाद पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर बरवाला के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया और परिजनों की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व बलात्कार करने का केस दर्ज कर लिया है औ आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
शिक्षक ने तीसरी कक्षा की बच्ची से किया था दुष्कर्म
नारनौंद क्षेत्र के एक जुलाई 2018 में स्कूल का शिक्षक सत्यवान छात्रा को बहला फुसलाकर शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार कर दिया। इसके बाद किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 9 साल की मासूम डरी-सहमी घर पहुंच गई और घटना के बारे में किसी से जिक्र नहीं किया। रविवार की सुबह छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। पेट दर्द की शिकायत पर जब डॉक्टर ने जांच की तो बताया कि छात्रा के साथ दुराचार हुआ है। इसके बाद माता पिता छात्रा को हांसी के सरकारी अस्पताल में लेकर गए जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की गई।
उकलाना में बच्ची से दुष्कर्म कर कर दी गई थी हत्या
बता दें कि दिसंबर 2017 में हिसार के उकलाना में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची का खून से सना शव यहां टेलीफोन एक्सचेंज के पास मिली थी। बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली दरिंदगी की गई है। दरिंदे ने उसके नाजुक अंग में लकड़ी तक डाल दी है। बच्ची रात में मां के पास साे रही थी और उसी दौरान दरिंदा उसे उठाकर ले गया।