Move to Jagran APP

अगवा होने के बाद दो बार बिकी विवाहिता, दो माह तक होता रहा सामूहिक दुष्कर्म

विवाहिता को हिसार से अगवा कर दो बार बेचा गया। बेचने के साथ ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 24 Aug 2018 12:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 08:50 PM (IST)
अगवा होने के बाद दो बार बिकी विवाहिता, दो माह तक होता रहा सामूहिक दुष्कर्म
अगवा होने के बाद दो बार बिकी विवाहिता, दो माह तक होता रहा सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, हिसार। झज्जर निवासी विवाहिता को हिसार से अगवा कर दो बार बेचा गया। बेचने के साथ ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। दो माह 16 दिन बाद विवाहिता किसी तरह आरोपितों के चंगुल से भाग निकली। उसने पुलिस में शिकायत देकर राजस्थान के झुंझुनू जिले के पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर निवासी महिला ने बताया कि उसकी हिसार में शादी हुई थी और फिलहाल अपने मायके में रह रही थी। छह माह पहले उसके पास आरोपित धर्मबीर का फोन आया। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। कई माह पहले जब वह हिसार किसी काम से आई तो धर्मबीर उसे यहां मिल गया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे अगवा कर लिया।

विवाहिता के मुताबिक जब उसे होश आया तो वह रेवाड़ी स्टेशन पर थी। उसके बाद धर्मबीर उसको राजस्थान के झुंझुनू जिले के भलौथ गांव में ले गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपित धर्मबीर उससे कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद उसे गांव के ही रणजीत को बेच दिया।

रणजीत ने भी उसे एक माह तक कमरे में बंधक बनाकर रखा और अपने दो भाइयों के साथ उससे दुष्कर्म किया। बाद में रणजीत ने उसे गांव के ही सुशील को बेच दिया। सुशील ने भी उससे एक माह तक दुष्कर्म किया। इसी बीच परिवार के लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि सभी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए और उसे धमकी देकर परिवार को फोन करवाकर गुमशुदगी का मामला खत्म करवाया। महिला ने कहा कि वह किसी तरह सुशील के चंगुल से निकली और भाई को फोन किया। उसके बाद अस्पताल में भर्ती रही। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.