भांजा मामी को धमकी देकर ले गया साथ, फिर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
भान्जे ने अपनी मामी का अपहरण कर लिया और उसे एक दुकान में बंधक बना लिया। इसके बाद उसने मामी से दुष्कर्म किया।
जेएनएन, हिसार। हिसार की एक कालोनी में भान्जे ने अपनी मामी का अपहरण कर लिया और उसे एक दुकान में बंधक बना लिया। इसके बाद उसने मामी से दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत करने वाली महिला की शिकायत पर उसके पति के भान्जे के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने, बंधक बनाने और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
महिला ने थाने में शिकायत देकर बताया कि पिछले दिनों उसकी ननद के बेटे का फोन आया। भान्जे ने पहले दोस्ती करने की बात कही। मना करने पर उसका एक फोटो अपने साथ अटैच कर फेसबुक पर अपलोड कर दिया। मैंने फोटो के बारे में पति को बताया। पति ने अपने भान्जे से बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें: नवजात कमरे में रो रहा था तो उठाकर ले गई बिल्ली, फिर जो हुआ उसने हैरत में डाला
विवाहिता ने बताया कि वह एक दिन वह ब्यूटीपार्लर जा रही थी। रास्ते में भानजा मोटरसाइकिल पर आया और उसे रोककर धमकी दी कि अगर वह उसके साथ नहीं चली तो बदनाम कर देगा। महिला का कहना है कि वह डर के कारण मोटरसाइकिल पर बैठ गई।
यह भी पढ़ें: ससुर बेहोश कर नवविवाहित बहू से करता था दुष्कर्म, बड़ी बहू बनाती थी वीडियो
उसके बाद वह उसे शहर के एक दुकान में ले गया और वहां नीचे बने एक कमरे में 30 मिनट तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह फिर उसे घर के पास छोड़ गया। परिजनों के साथ विवाहिता महिला थाना में पहुंची। पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।