Move to Jagran APP

शादी के बाद पति निकला नपुंसक, ससुरालियों को बताया तो जेठ से संबंध बनाने को कहा

महिला ने अपने पति के नपुंसक होने की बात ससुरालियों को बताई तो वह जेठ के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 03:28 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 08:59 PM (IST)
शादी के बाद पति निकला नपुंसक, ससुरालियों को बताया तो जेठ से संबंध बनाने को कहा
शादी के बाद पति निकला नपुंसक, ससुरालियों को बताया तो जेठ से संबंध बनाने को कहा

जेएनएन, हिसार। मिलगेट निवासी युवती की शादी चंडीगढ़ के निकट स्थित एक कस्बे में हुई। लेकिन, शादी के बाद पहली ही रात पति ने बताया कि वह शारीरिक तौर पर बीमार है और उसकी दवा चल रही है। सास-ससुर को बात बताई तो उन्होंने पुलिसकर्मी जेठ से संबंध बनाने को कहा। जेठानी भी बोली उसे आपत्ति नहीं है। इसके बाद जेठ ने एक दिन उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

loksabha election banner

24 विवाहिता ने महिला थाने में पुलिस कर्मी जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास और पति, जेठानी व सास-ससुर पर सहयोग करने व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ित करने, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसकी शादी चंडीगढ़ के पास के एक कस्बे के युवक के साथ जनवरी 2018 में हुई थी। उसके पति ने पहली ही रात बताया कि वह शारीरिक तौर पर बीमार है और उसकी दवा चल रही है। सास-ससुर को मायके वालों से वह बात बताने के लिए बोला तो ससुर ने जेठ से संबंध बनाने की बात कही। जेठानी ने कहा कि मुझे इसमें दिक्कत नहीं।

जेठ ने 29 मई की रात दुष्कर्म का प्रयास किया और पति, जेठानी, सास व ससुर ने मुझे प्रताड़ित किया। जेठ ने धमकी देकर कहा कि यदि किसी को यह बात बताई तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। महिला थाने की एसआइ सुनीता देवी ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ से पीड़ित किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी

उधर, सदर थाना एरिया के एक गांव की छेड़छाड़ पीड़ित आठवीं कक्षा की छात्र अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई है। उसने एक युवक की छेड़छाड़ से तंग होकर तीन दिन पहले जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। सदर थाना पुलिस ने दो दिन पहले उसके पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था।

शहर के एक निजी अस्पताल से किशोरी को बुधवार को छुट्टी दे दी गई। इंस्पेक्टर मनीषा बाद में उसे कोर्ट में ले गई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने उसके 164 के बयान दर्ज कराए। किशोरी ने बताया कि युवक डेढ़ महीने से उससे छेड़छाड़ करता आ रहा है। इसी से आहत होकर मैंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

सदर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के केस में जान से मारने की धारा भी जोड़ दी है। किशोरी को बाद में परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज का कहना है कि आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः नाहन ले जाकर तीन माह तक यमुनानगर की युवती से दुष्कर्म करता रहा युवक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.