विवाहिता को बंधक बना 25 दिन तक होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म
जिले के एक गांव की 25 साल की एक विवाहिता को हांसी रोड स्थित राजमहल होटल में 25 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
जेएनएन, हिसार : जिले के एक गांव की 25 साल की एक विवाहिता को हांसी रोड स्थित राजमहल होटल में 25 दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई गई। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। बाद में पुलिस ने आरोपित महिला सुनीता समेत दो को हिरासत में लिया है।
एक गांव की 25 साल की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी। वह तीन बच्चों की मां है। उसने आर्थिक तंगी के कारण पड़ोस की महिला सुनीता को कोई काम दिलवाने के बारे में कहा था। अगले ही दिन 5 जुलाई को सुनीता ने कहा कि तेरे लिए काम मिल गया है। वह तब सुनीता के साथ दिल्ली रोड पर स्थित राजमहल होटल में आ गई थी। सुनीता ने उसे मोनू और राजेंद्र से मिलवाया। मोनू ने उसे बताया था कि तुम्हें बर्तन धोने और झाडू-पौंछे का काम करना है। उससे 10 दिन तक सही काम करवाया गया। सुनीता, मोनू और राजेंद्र की आपस में साठ-गांठ हुई, उसे उनकी साजिश का पता नहीं चला। मोनू ने 16 जुलाई को होटल के कमरे में उससे दुष्कर्म किया। बाद में मैंने सुनीता को आपबीती बताई। सुनीता ने कहा कि यह काम तो तुझे करना ही पड़ेगा। मोनू ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर गलत काम किया और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। वह बोला, वीडियो दोस्तों को दिखाऊंगा। फिर मोनू ने सुनीता को अश्लील वीडियो दिखाई और राजेंद्र ने भी मुझसे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। फिर मोनू, राजेंद्र, लवली और सुनीता ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह बात किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा। मोनू उसे होटल के रूम रखता था और बार-बार दुष्कर्म करता था। उसके बाद उसने 10 अगस्त को मौका पाकर भाई के पास फोन किया तो वह उसे ले गया था। महिला थाना पुलिस ने महिला सुनीता समेत चारों नामजद पर बंधक बना सामूहिक दुष्कर्म करने, छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया है।