यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाची बुला रही है कहकर नाबालिग लड़की को ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म
नाबालिग लड़की को धोखे से बुलाकर उसे दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले युवक को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उसकी सजा पर फैसला 4 अगस्त को होगा।

जेएनएन, हिसार। युवक नाबालिग लड़की को धोखे से अपने साथ ले गया और फिर उसे हवस का शिकार बनाया। मामले में पुलिस में शिकायत दी गई। अब मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज ने दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त मनोज संधू को दोषी करार दिया है। उसकी सजा का फैसला 4 अगस्त को होगा।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पीड़िता ने महिला थाना पुलिस ने 20 फरवरी 2016 को दी शिकायत में बताया था कि वह रात आठ बजे घर का दरवाजा बंद करने गई थी। तब वहां मनोज संधू आया और उसे कहा कि उसकी चाची उसे बुला रही है। वह उसके झांसे में आकर चाची के घर चली गई।
इसके बाद चाची अपने बेटे को लेकर चली गई थी। वह जाते हुए कहकर गई थी कि एक मिनट में आती है। काफी देर बीतने के बाद जब नहीं लौटी तो मनोज उसे मकान के चौबारे में लेकर चला गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर यह बात किसी को भी बताने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को मामले से अवगत करवाया। वह उसे लेकर महिला थाने जा पहुंचा। वहां पीड़िता ने पुलिस को बयान देकर केस दर्ज करवाया।
