Move to Jagran APP

नाबालिग लड़की रात को घर से अचानक हुई गायब, फिर थाने में जो हुआ वह चौंकाने वाला था...

लड़की घर लौटी और उसे पुलिस थाने ले गए थे। लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 02:54 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 03:00 PM (IST)
नाबालिग लड़की रात को घर से अचानक हुई गायब, फिर थाने में जो हुआ वह चौंकाने वाला था...
नाबालिग लड़की रात को घर से अचानक हुई गायब, फिर थाने में जो हुआ वह चौंकाने वाला था...

जेएनएन, सिरसा। शहर में एक नाबालिग लड़की सोमवार रात अचानक घर से लापता हो गई। इसके बाद लड़की अचानक सुबह 5.30 बजे सहेली के साथ घर पहुंची तो परिजनों की जान पर जान आई, लेकिन उसके बाद जो हुआ वह चौकाने वाला था। परिजन लड़की को महिला थाने ले गए, जहां उसने शौचालय में रखा हार्पिक पी दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। लड़की को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

loksabha election banner

लड़की बीती रात घर से गायब हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की को कंगनपुर में रहने वाली उसकी सहेली व उसका भाई बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठाकर ले गए। लड़की के अपहरण किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। लड़की की तलाश शुरू कर दी। सुबह करीब 5:30 बजे लड़की अपनी सहेली के साथ घर लौट आए।

इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थानेे पहुंच गए। महिलेे थाना में लड़की ने शौचालय में रखा हार्पिक कीटनाशक पी लिया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.