राज्यमंत्री अनूप धानक ने क्षेत्र को सैनिटाइज करने के लिए 11 ट्रैक्टरों को किया रवाना
संवाद सहयोगी उकलाना प्रदेश के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने उक
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 07:44 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 07:44 AM (IST)
संवाद सहयोगी, उकलाना: प्रदेश के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने उकलाना से 11 ट्रैक्टरों को विधानसभा क्षेत्र को सैनिटाइज करने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री अनूप धानक के छोटे भाई सतीश कुमार, नायब तहसीलदार धर्मवीर नैन ने खुद शहर को सैनिटाइज करने की कमान संभाली और ट्रैक्टर से स्प्रे पंप चलाकर दवाई का छिड़काव किया।
राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि पंचायतों को गांव के सैनिटाइजेशन के लिए 20 हजार रुपए की राशि खर्च करने के लिए अधिकृत किया गया है। अगर किसी पंचायत के खाते में उपरोक्त राशि नहीं है तो यह राशि सरकार द्वारा तुरंत उस पंचायत में भेज दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें