Move to Jagran APP

8 महीने पहले हुई शादी, थाने पहुंची महिला, देवर की करतूत की व्‍यथा सुन चौंक गए पुलिसकर्मी

हिसार जिला निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा के साथ-साथ अपने देवर पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्‍य केस में एक महिला ने उसके जानकार पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दी

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 01:19 PM (IST)
8 महीने पहले हुई शादी, थाने पहुंची महिला, देवर की करतूत की व्‍यथा सुन चौंक गए पुलिसकर्मी
हिसार में महिला से अप्राकृतिक संबंध बनाने और दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है।

हिसार, जेएनएन। हिसार जिला निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा के साथ-साथ अपने देवर पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी अंकुर के साथ जनवरी महीने में हुई थी।

loksabha election banner

महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालजनों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। इस दौरान उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का आरोप है कि उस दौरान उसके देवर ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया, 9 लाख 70 हजार रुपये हड़पे

हिसार: जिला निवासी एक महिला ने उसके जानकार बालकृष्ण पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि सितंबर 2018 को बालकृष्ण से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद वे दोनों दोस्त बन गए थे। महिला का आरोप है कि दिसंबर 2019 को बालकृष्ण ने उससे दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि बालकृष्ण ने उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान बालकृष्ण ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और उससे 9 लाख 70 हजार रुपये भी ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए मारपीट व छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज

हिसार: जिला निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने और जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ करने पर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी अजय के साथ सितंबर 2018 को हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। इस बीच उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि उसके जेठ ने उसके साथ कई बार छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.