Move to Jagran APP

मनोहरलाल बोले- भाजपा को भारत में तो कांग्रेसियों को सोनिया गांधी में दिखती है माता

मुख्यमंत्री ने कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन अवसर पर अनाज मंडी में जनसभा को किया संबोधित। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान मौजूद रहे केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बाल्यान

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 09:15 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 09:15 AM (IST)
मनोहरलाल बोले- भाजपा को भारत में तो कांग्रेसियों को सोनिया गांधी में दिखती है माता
मनोहरलाल बोले- भाजपा को भारत में तो कांग्रेसियों को सोनिया गांधी में दिखती है माता

नारनौंद (हिसार) जेएनएन। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मां के नाम पर भाजपा वालों को जहां भारत माता याद आती है, वहीं कांग्रेसियों को सोनिया माता। भाजपा की विचारधारा हरियाणा के सवा दो करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानने की रही है, जबकि कांग्रेसी स्वयं हित के लिए लड़ते झगड़ते रहते हैं। मुख्यमंत्री नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन से पहले आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बाल्यान भी मौजूद रहे।

loksabha election banner

अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि अगले पांच वर्ष के लिए भी हरियाणा की जनता भाजपा की सरकार चुनने जा रही है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया है कि हमारी सरकार ने भाई भतीजावाद, क्षेत्रवाद से परे हटकर ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से सारे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नौकरियों के अतिरिक्त विकास कार्यों में भी साफ सुथरा कार्य किया, जिसे प्रदेश की जनता ने स्वीकार किया है। इस दौरान पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इनके अतिरिक्त ऋषिकांत शर्मा, जीवनसिंह खांडेवाला तथा कपूर सिंह पूनिया आदि ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

हरियाणा में भाजपा की लहर : डा. बाल्यान

जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बाल्यान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लहर चल रही है। अबकी बार 75 पार का नारा साकार होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भाजपा में लाने का श्रेय कैप्टन अभिमन्यु को जाता है, इसके लिए वे उनके आभारी हैं।  जनसभा को पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह बरवाला, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, उतर प्रदेश के छपरौली से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, सुशील खर्ब, शशी ढाका, बिजेंद्र लोहान और मंदीप मलिक ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.