Move to Jagran APP

दो बहनों को भगा ले गया युवक, एक को दुष्‍कर्म केे बाद छोड़ा तो दूसरी से कर ली शादी

दो साल पहले दो नाबालिग बहनों को भगाया एक को दुष्कर्म के बाद मुंबई में छोड़ दिया दूसरी से अब कर लिया विवाह। किशोरी के बालिग होने तक इंतजार आरोपित करता रहा फिर भी पकड़ा गया।

By manoj kumarEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 08:01 PM (IST)
दो बहनों को भगा ले गया युवक, एक को दुष्‍कर्म केे बाद छोड़ा तो दूसरी से कर ली शादी
दो बहनों को भगा ले गया युवक, एक को दुष्‍कर्म केे बाद छोड़ा तो दूसरी से कर ली शादी

हिसार, जेएनएन। दुष्‍कर्म के केस तो सामने आते रहते हैं मगर अब एक अलग ही तरह का केस सामने आया है। जहां एक युवक दो साल पहले दो सगी नाबालिग बहनों को भगा ले गया, एक के साथ दुष्‍कर्म कर छोड़ दिया था तो एक के साथ अब शादी कर ली। सदर थाना पुलिस ने दो किशोरियों से दुष्कर्म करने और उनमें से एक से शादी करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह अदालत से भगौड़ा था। पुलिस ने इस संबंध में 7 मई 2016 को केस दर्ज किया था। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें यह खबर....

loksabha election banner

बता दें कि एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर अपनी दो बेटियों के लापता होने का केस दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता की बड़ी बेटी को मुंबई से बरामद किया था। बरामद 17 साल की किशोरी ने बताया था कि पड़ोसी युवक घर पर आया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवक ने उसकी छोटी बहन को चाकू दिखाकर डराया था।

उसके बाद वह दोनों को मुंबई ले गया। उसने मुझे ट्रेन से उतार दिया और उसकी छोटी बहन को साथ ले गया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने पड़ोस की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। वह बाद में उन दोनों बहनों को घर से भगा ले गया था।

वह पहले उनको राजस्थान के बीकानेर और बाद में मुंबई ले गया था। उसने मुंबई में बड़ी किशोरी को छोड़ दिया था और छोटी किशोरी को साथ ले गया था। उसने इसी 21 जून को छोटी किशोरी से शहर में शादी कर ली। किशोरी अब बालिग हो चुकी है। वे शादी कराने के बाद गुजरात चले गए थे। अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित कर रखा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.