शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
शादी करने का झांसा देकर आरोपित उसे मार्च 2017 से जनवरी 2019 तक उसे अलग-अलग जगह घूमाता रहा और इस दौरान उसके दुष्कर्म करता रहा।
By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:46 AM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:46 AM (IST)
उकलाना, हिसार, जेएनएन। आए दिन दुष्कर्म के मामले दर्ज हो रहे हैं। ताजा मामला हिसार का है। पुलिस ने सिरसा जिले की एक महिला की शिकायत पर फतेहाबाद जिले के रवि के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने आदि के आरोप में केस दर्ज किया है। इसके अलावा कार्रवाई के लिए केस को सिरसा ट्रांसफर कर दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 28 वर्षीय पीडि़त ने आरोप लगाया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और उसकी दो संतान हैं। उसकी मुलाकात जिला फतेहाबाद वासी रवि से हुई। आरोपित रवि ने उसे अपने चंगुल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया।
शादी करने का झांसा देकर आरोपित उसे मार्च 2017 से जनवरी 2019 तक उसे अलग-अलग जगह घूमाता रहा और इस दौरान उसके दुष्कर्म करता रहा। जब वह शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी तो आरोपित ने उसे जहरीला पदार्थ भी दे दिया और जान से मारने की धमकी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें