Move to Jagran APP

नाबालिग किशोरी को घर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म

थाना प्रभारी साधूराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By manoj kumarEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 12:55 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 12:55 PM (IST)
नाबालिग किशोरी को घर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
नाबालिग किशोरी को घर ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म
सिरसा/ऐलनाबाद, जेएनएन। किशोरियों से दुष्‍कर्म होने के मामलों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला सिरसा जिले का है जहां खंड के एक गांव में बुधवार शाम नाबालिग के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार नाबालिग लड़की के परिजन घर से बाहर कहीं गए हुए थे। शाम को जब लड़की का पिता घर आया तो लड़की घर पर नहीं थी। उसके पिता ने आसपास पता किया तो लड़की मुहल्ले में रहने वाले एक युवक के घर से निकलती हुई दिखाई दी। लड़की से जब पूछा तो उसने कहा कि उक्त युवक ने उसे घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

loksabha election banner

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसआइ कमलेश ने लड़की के बयान दर्ज करवाए व मेडिकल करवाया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी साधूराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.