नवरात्र की ज्योति जलाने के बहाने खेत में बुलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
घटना के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने महिला के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार, जेएनएन। उकलाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का सामने आया है। नवरात्र के पर पूजा-अर्चना करने के बहाने मनोज नामक व्यक्ति उसे अपने साथ खेत में ले गया। खेत में बने कमरे में महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने घर पहुंच कर परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। महिला ही तबीयत बिगडऩे पर उसे नागरिक अस्पताल हिसार में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया हैं। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
पीडि़त महिला ने बताया कि नवरात्र के मौके पर वह स्वयं माता के व्रत रखती है और माता की पूजा अर्चना करती है। इस दौरान लोगों के घर जाकर भी माता की पूजा अर्चना व जोत जलाने के लिए जाती हैं। सोमवार को रिश्तेदारी में ननदोई मनोज उसके पास आया। उसने खेतों में पूजा करने और जोत जलाने की बात कही। रात के 12 से एक बजे के करीब वह उसे अपने साथ खेत में ले गया।
जहां पर एक कमरा बना हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि मनोज ने उसे कमरे में लगाया और उसके साथ जबरदस्ती दो तीन बार दुष्कर्म किया। किसी तरह से वह रात के समय वहां से निकल कर अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। घटना के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने महिला के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।