विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में लिव-इन पार्टनर ने पत्नी और साली से तंग आकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

Published: Sun, 11 Oct 2026 03:26 PM (IST)

हिसार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 32 वर्षीय युवक सोनू ने पत्नी और साली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

लिव-इन-रिलेशनशीप में रहने वाले युवक ने पत्नी और साली से परेशान होकर लगाया फंदा।

लिव-इन-रिलेशनशीप में रहने वाले युवक ने पत्नी और साली से परेशान होकर लगाया फंदा।

HighLights

  1. हिसार में लिव-इन पार्टनर सोनू ने की आत्महत्या

  2. पत्नी बिंदू और साली को ठहराया मौत का जिम्मेदार

  3. पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चार साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले 32 साल के सोनू ने शुक्रवार शाम को घर पर पंखे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने से पहले सोनू ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने पत्नी बिंदू और साली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रात को पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के स्वजन के बयान पर पत्नी बिंदू और उसकी बहन के ,खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

चार साल से रह रहा था लिव-इन- रिलेशनशिप में

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनू मूलरूप से कैथल के भागल गांव का रहने वाला था। वह डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। पत्नी बिंदू से अनबन के चलते वह करीब चार साल से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक महिला पिंकी के साथ लिव-इन- रिलेशनशिप में रह रहा था। मृतक के दो बच्चे हैं।

पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के स्वजन ने बताया कि काफी समय से सोनू की पत्नी बिंदू और उसकी बहन उसे परेशान कर रहे थे। इस बारे में बिंदू से बात भी थी लेकिन उसके बाद भी उसने सोनू को परेशान करना बंद नहीं किया। शुक्रवार शाम को सोनू घर पर अकेला था।

पिंकी और उसके बच्चे बाहर गए थे। शाम को उसने पत्नी और साली से तंग होकर कमरे में चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिंकी जब घर आई तो पता चला। उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा हुआ है कि बिंदू और उसकी बहन काफी परेशान कर रही है। इसी वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार पत्नी और साली है।