लुधियाना-सिरसा ट्रेन हिसार और सिरसा के बीच रही रद
डग और भट्टू के बीच रेलवे अंडर ब्रिज कार्य के चलते बुधवार को लुधियाना-सिरसा पैसेंजर ट्रेन सिरसा और हिसार के बीच रद रही।
संवाद सहयोगी, हिसार: ¨डग और भट्टू के बीच रेलवे अंडर ब्रिज कार्य के चलते बुधवार को लुधियाना-सिरसा पैसेंजर ट्रेन सिरसा और हिसार के बीच रद रही। इस ट्रेन को हिसार से ही लुधियाना के लिए दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। वहीं गोरखधाम ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से हिसार पहुंची, जबकि इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह 10 बजे है। इसके अलावा रेवाड़ी-ब¨ठडा पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देरी से पहुंची। रेवाड़ी-ब¨ठडा ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय दोपहर 12 बजकर 35 मिनट है। इस बारे में उप स्टेशन अधीक्षक महेंद्रपाल चुघ ने बताया कि बुधवार को ¨डग और भट्टू के बीच रेलवे अंडर ब्रिज कार्य के चलते लुधियाना-सिरसा ट्रेन हिसार तक ही पहुंची। इसे हिसार से ही लुधियाना के लिए रवाना किया गया।