Move to Jagran APP

Live Hisar Coronavirus Update: DIPRO कार्यालय के कर्मचारी समेत मिले 11 कोरोना पॉजिटिव

देव वाटिका निवासी सैलून संचालिका के कॉन्टेक्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उसके पार्लर में काम करने वाली एक और युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:15 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 09:15 AM (IST)
Live Hisar Coronavirus Update: DIPRO कार्यालय के कर्मचारी समेत मिले 11 कोरोना पॉजिटिव
Live Hisar Coronavirus Update: DIPRO कार्यालय के कर्मचारी समेत मिले 11 कोरोना पॉजिटिव

हिसार, जेएनएन। जिले में 12 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे, वहीं बुधवार को जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें शिव नगर, कृष्णा नगर, सेक्टर 13, राम नगर, कसाबा मोहल्ला, सिवानी बोलान, मिर्जापुर चौक, हरी नगर, सेक्टर 15, उकलाना के अकबरपुर में कोरेाना पॉजिटिव मिले है। जिले में पहली बार डीआईपीआरओ विभाग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। देव वाटिका निवासी सैलून संचालिका के कॉन्टेक्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उसके पार्लर में काम करने वाली एक और युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है।

loksabha election banner

जानिए कोरोना पॉजिटिव लोगों की हिस्ट्री -

केस 1 - डीआईपीआरओ ऑफिस में कार्यरत एक 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह मुख्यत: गांव सिवानी बोलानी का रहने वाला है। विभाग ने अन्य मीडिया कर्मियो के साथ इस व्यक्ति का भी सैंपल लिया था। बुधवार को रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला। यह विभाग में एमबीपी के पद पर है तथा कंटेनमेंट जोन में अनाउंसमेंट का काम करता है। यह एक ड्राइवर के साथ जिले के विभिन्न एरिया में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में अनाउंसमेंट करके लोगों को जागरूक करता है।

केस 2 - देव वाटिका निवासी कोरोना पॉजिटिव सैलून संचालिका के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली राम नगर निवासी 27 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस युवती के परिवार के 9 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनके सैंपल करवाए जाएंगे। यह संत नगर में अपने मायके में भी गई थी।

केस 3 - कृष्णा नगर में गुरुगाम से अपनी पत्नी के साथ लौटा 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। विभाग की ओर इसका सैंपल बीते सोमवार को किया गया था। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला। यह युवक टूरिज्म एप के लिए काम करता है।

केस 4  मिल गेट स्थित शिव नगर में गुरुग्राम से लौटा 32 वर्षीय युवक कोरेाना पॉजिटिव मिला है। यह सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 28 जून को दाखिल किया गया था। इसके हाई रिस्क में फैमिली के पांच लोग है।

केस 5 - सेक्टर 13 में मुंबई से लौटा 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक एक सिम कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर है। युवक 28 जून को महाराष्ट्र से दिल्ली आया, इसके बाद दिल्ली से कार में नेपाल के एक ड्राइवर के साथ कार में सवार होकर हिसार आया। चार लोग फैमिली से संपर्क में है। डा. रमेश पूनिया ने इन्हें स्काई इन होटल में ठहराया था। 

केस 6 - मुल्तानी चौक के पास कसाबा मोहल्ला में 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। यह दिल्ली बाईपास रोड स्थित एक कंपनी में में सेल्समैन का काम करता है। एक सप्ताह से बुखार है। कंपनी के 50 लोग और फैमिली के 8 सदस्य संपर्क में है। पिछले 15 दिनों में सिवानी, बरवाला, उकलाना में ट्रेवल किया है।

केस 7 - अकबरपुर निवासी एक 29 वर्षीय युवक कोरेाना पॉजिटिव मिला है। यह युवक प्रोपर्टी डीलर का काम करता है और रोहतक से आया था। विभाग ने इसके संपर्क में आए 19 लोगों की पहचान की है।

केस 8, 9 - सेक्टर 15 निवासी 36 वर्षीय युवक और इसके 68 वर्षीय पिता कोरोना पॉजिटिव मिले है। यह युवक सिरसा के कोरोना पॉजिटिव के कॉन्टेक्ट में था, युवक के संपर्क में फैमिली के करीब 10 लोग है। यह युवक गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीरियर है, हालांकि पिछले तीन महीने से काम नहीं कर रहा है।

केस 10 - हरी नगर में मिले कोरोना पॉजिटिव युवक के 60 वर्षीय पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। यह युवक मुंबई से आया था। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर फैमिली के लोगों के सैंपल लिए गए थे।

केस 11 - मिर्जापुर चौक निवासी एक 44 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युपती से लौटा था। सिविल अस्पताल में इस व्यक्ति का सैंपल किया गया था। रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला। 

-----

जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की गई है। इन लोगों को क्वारंटाइन करवारकर उनके सैंपल भी करवाएं जाएंगे। जिले में सैंपङ्क्षलग बढ़ाई गई है।

डा. रत्नाभारती, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.