Move to Jagran APP

Live Hisar Coronavirus Update: पुलिसकर्मी, झगड़े में आरोपित हेयर ड्रेसर युवक सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव

दुर्जनपुर निवासी झगड़े के आरोपित युवक को एएसआइ सहित तीन पुलिसकर्मियों ने किया था कोर्ट में पेश। देव वाटिका निवासी कोरोना पॉजिटिव सैलून संचालिका की कुक व वर्कर भी संक्रमित

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 09:28 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 09:04 PM (IST)
Live Hisar Coronavirus Update: पुलिसकर्मी, झगड़े में आरोपित हेयर ड्रेसर युवक सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव
Live Hisar Coronavirus Update: पुलिसकर्मी, झगड़े में आरोपित हेयर ड्रेसर युवक सहित 10 मिले कोरोना पॉजिटिव

हिसार/अग्रोहा, जेएनएन। हिसार जिले में रविवार को कोरोना के पांच रोगी मिले। इनमें शहर के सेक्टर 9-11 निवासी 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक दिल्ली की तिहाड़ जेल में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। वहीं जिले के दुर्जनपुर गांव में हेयर ड्रेसर का काम करने वाला 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक झगड़े के एक मामले में आरोपित है। इसके संपर्क में तीन पुलिसकर्मी भी आए हैं। नोडल अधिकारी डा. सुभाष खटरेजा ने बताया कि शहर की देव वाटिका निवासी सैलून संचालिका की कूक 54 वर्षीय महिला, बड़वाली ढाणी में 27 वर्षीय युवक, उमेद विहार कालोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा सब्जी मंडी, सेक्टर 14, क्रांति नगर, राजीव नगर में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, सेक्‍टर 9-11 में कोरेाना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद केे उसके घर के आसपास कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 

loksabha election banner

जानिए...कोरोना पॉजिटिव लोगों की हिस्ट्री

केस 1 - इंदिरा कालोनी 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। कोरोना पॉजिटिव महिला सैलून संचालिका देव वाटिका निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के घर कुक का काम करती है। राजगुरु मार्केट में स्थित दो अन्य घरों में भी खाना बनाने का कार्य करती है। महिला के संपर्क में आए 17 लोगों की पहचान की गई है।

केस 2 - सेक्टर 9/11 निवासी दिल्ली की तिहाड़ जेल में तैनात 32 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक 18 जून को हिसार लौटा था। जिसके बाद तबीयत खराब होने पर सीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए गया था। युवक ने कोरोना जांच के लिए सैंपल करवाया। रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला है।

केस 3 - बड़वाली ढाणी निवासी 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक सेक्टर 14 में किराये के मकान में रह रहा था। यह दिल्ली में स्टॉक मार्केट में काम करता है। हिसार आने पर युवक ने सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था, 28 जून को रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला।

केस 4 - गांव दुर्जनपुर में हेयर ड्रेसर का काम करने वाला 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है यह युवक झगड़े के मामले में आरोपित है। अग्रोहा थाने के पुलिसकर्मी शुक्रवार को हिसार कोर्ट में पेशी पर लाए थे, जहां उसको जमानत मिल गई थी। इससे पहले युवक का कोरोना सैंपल लिया गया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो आरोपित युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। सूचना मिलने पर अग्रोहा थाना के पुलिसकर्मी सकते में हंै, आरोपित युवक को पेशी पर लेकर गए एक एएसआइ सहित तीन पुलिसकर्मियों का सैंपल लिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव दुर्जनपुर में पाए गए संक्रमित हेयर ड्रेसर युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रही है। परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

केस 5 - शहर के कैमरी रोड स्थित उमेद विहार कालोनी में 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह व्यक्ति पिछले कुछ समय से बीमार था। इस व्यक्ति का पहले भी सैंपल किया गया था। जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। विभाग ने तीन दिन पहले दोबारा इसका सैंपल करवाया। 28 जून को रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला।

केस 6 - बरवाला के सोठा गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस व्यक्ति के बारे में स्वास्थ्य विभाग जानकारी जुटा रहा है। इस व्यक्ति की रिपोर्ट जींद से आई है। जो पॉजिटिव मिली। रविवार को विभाग के पोर्टल पर इसकी जानकारी दी गई थी।

केस 7 - देव वाटिका निवासी सैलून संचालिका कोरोना पॉजिटिव महिला के पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। लेकिन सब्जी मंडी स्थित उसके पति की फल की दुकान पर काम करने वाला 45 वर्षीय वर्कर कोरोना पॉजिटिव मिला है।

केस 8 -  क्रांति नगर निवासी 20 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह युवती देव वाटिका निवासी सैलून संचालिका के ब्यूटी पार्लर में काम करती है। इसलिए इसका सैंपल किया गया था।

केस 9 -  राजीव नगर में 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। विभाग की ओर से इस व्यक्ति का सैंपल किया गया था, रविवार को रिपोर्ट आई तो यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।

केस 10 - सेक्टर 14 निवासी 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक मुख्यत: उकलाना निवासी है। युवक को स्काई इन होटल में भेजा गया है। यह युवक सेक्टर 14 में झज्जर से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में था। टेस्ट करवाया तो कोरोना पॉजिटिव मिला।

-----जिले में कोरोना के 10 मामले मिले हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। साथ ही बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटाइन किया गया है। विभाग की ओर से इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

डा. रत्नाभारती, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.