Live Hisar Coronavirus Update: कोविड के सात मामले और आए, 215 पहुंचा आंकड़ा, 4000 बेड की होगी व्यवस्था
जिले में दो दिन राहत के बाद बुधवार को कोरोना के 7 मामले आए इनमें चार महिलाएं शामिल। कोविड-19 से निपटने के लिए चार हजार बेड की व्यवस्था के कोविड केयर सेंटर होंगे तैयार।
हिसार, [सुभाष चंद्र]। हिसार में दो दिन राहत के बाद बुधवार को फिर से कोरोना के 7 मामले सामने आए हैं। गांव सीसवाल में एक साल का बच्चा व उसकी 28 वर्षीय मां, हिसार शहर की अग्रसेन कालोनी 54 वर्षीय महिला, हांसी में 59 वर्षीय महिला, शहर की देव वाटिका में 32 वर्षीय महिला, सिसाय बोलान में 45 वर्षीय व्यक्ति और नारनौंद के उगालन गांव में 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह जानकारी नोडल अधिकारी डा. सुभाष खटरेजा ने दी।
वहीं बढ़ते केसों को देखते हुए जिले में कोविड-19 से निपटने के लिए चार हजार बेड की व्यवस्था के लिए कोविड केयर सेंटर तैयार किए जाएंगे। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड केयर सेंटर बनाए जाने के लिए शहर के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, बैंक्वेट हॉल, धर्मशाला आदि का दौरा किया जा रहा है। जिनमें कोविड केयर सेंटर बनाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से इस बारे में लोगों का सहयोग भी मांगा गया है कि जिन लोगों के पास कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए उपयुक्त जगह है तो वह सीधे डीसी या एडीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते है। प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के लिए एक बेसिक रेट भी निर्धारित किया जाएगा। कोविड केयर सेंटर पेड या फ्री दोनों तरह के होंगे। फिलहाल जाट धर्मशाला, अग्रोहा धाम, जाट धर्मशाला हांसी सहित अग्रोहा मेडिकल, ङ्क्षजदल व सीएमसी अस्पताल में आइसोलेशन सेंटर बनाए गए है।
जानिए.... कोरोना मरीजों की हिस्ट्री -
केस 1, 2 - सीसवाल निवासी एक वर्षीय बच्चा व उसकी 28 वर्षीय मां कोरोना पॉजिटिव मिली है। इनसे पहले बच्चे का पिता भी कोरेाना पॉजिटिव मिला था। बच्चे का पिता अपने बच्चों को लेने के लिए यूपी के गौरखपुर में गया था। वहां से लौटा तो सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया। जिसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव मिला था।
केस 3 - शहर की देव वाटिका में 32 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस कालोनी में पहले एक व्यक्ति और एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। विभाग की ओर से वहां सैंपङ्क्षलग की गई तो यह महिला पॉजिटिव मिली।
केस 4 - अग्रसेन कालोनी में 54 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर इस कालोनी में सैंपलिग करवाई गई थी, जिसके बाद यह महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
केस 5 - गांव सिसाय बोलान में फरीदाबाद से लौटा 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। हिसार लौटने पर सिविल अस्पताल से सैंपल करवाया था। बुधवार को रिपोर्ट आई तो यह कोरोना पॉजिटिव मिला।
केस 6 - नारनौंद के उगालन गांव में 33 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक गुरुग्राम से लौटा था, लौटने पर सैंपल करवाया तो यह कोरोना पॉजिटिव मिला। विभाग की ओर से इसे क्वारंटाइन किया गया है।
केस 7 - हांसी में पुराना कचहरी चौक के पास 59 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस महिला के परिवार से कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सैंपल लिया गया था। बुधवार को रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिली।
जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिले है। विभाग की ओर से इसे कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। इसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कर उनके सैंपल करवाए जाएंगे।
डा. रत्नाभारती, सीएमओ, हिसार।
जिले में कोविड केयर सेंटर बनाए जा रहे है। जिनमें चार हजार बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए लोगों से भी अपील है कि अगर उनके पास ऐसी जगह मौजूद है जिनमें कोविड केयर सेंटर बनाए जा सकते है तो वह एडीसी व डीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
डा. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।