Move to Jagran APP

Hisar Coronavirus Update: हिसार में पहली बार एक साथ मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, 104 एक्टिव मरीज

रविवार को हिसार में एक साथ 19 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले शनिवार को छह केस मिले थे। हिसार में अब तक 193 पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। पांच मौत हो चुकी है। 93 ठीक हुए

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 05:49 PM (IST)
Hisar Coronavirus Update: हिसार में पहली बार एक साथ मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, 104 एक्टिव मरीज
Hisar Coronavirus Update: हिसार में पहली बार एक साथ मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, 104 एक्टिव मरीज

हिसार, जेएनएन। हिसार जिले में अब तक 193 कोरोना पॉजिटिव मिले चुके हैं। इसमें से 93 ठीक हुए हैं। वहीं 104 केस एक्टिव हैं। पांच लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को एक साथ पहली बार हिसार में 19 कोरोना केस मिले हैं। इनमें 1 सरहेड़ा हिसार निवासी 22 साल की युवती। जिसकी ट्रेवल हिस्‍ट्री दिल्‍ली की है। दूसरा केस भी इसी गांव का है। 26 वर्षीय पुरुष है जिसकी ट्रेवल हिस्‍ट्री भी दिल्‍ली की है। 3) 32 वर्षीय महिला निवासी संत नगर हिसार, 4) मंडी आदमपुर में रहने वाली 35 वर्षीय महिला। 5) तलवंडी बादशाहपुर निवासी 49 वर्षीय पुरुष, 6) 54 वर्षीय परुष जुगलान निवासी, 7) हांसी निवासी 32 वर्षीय पुरुष, 8) 56 वर्षीय पुरुष लक्ष्मी मंदिर हिसार निवासी।

loksabha election banner

9) हांसी निवासी 24 वर्षीय पुरुष, 10) 24 वर्षीय पुरुष बरवाला निवासी, 11) बरवाला निवासी 38 वर्षीय महिला, 12) बरवाला की 13 वर्षीय किशोरी, 13) 65 वर्षीय पुरुष बरवाला निवासी, 14) 62 वर्षीय महिला बरवाला निवासी, 15) बरवाला निवासी 50 वर्षीय व्‍यक्ति, (16) 45 वर्षीय व्‍यक्ति बरवाला निवासी, 17) 20 वर्षीय युवक बरवाला निवासी शामिल है। इसमें से आठ केस अकेले बरवाला है। इनमें से ज्‍यादातर पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

वहीं शनिवार को जहां कोरोना के तीन मरीज ठीक होकर घर लौटे, वहीं पांच नए केस मिले। शहर की सोनी मार्केट में तीन वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला। वहीं जिंदल कालोनी में नोएडा से लौटा 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा हांसी के गांव मेहंदा में 27 वर्षीय युवक और हांसी में पुरानी कचहरी चौक के सामने स्थित कालोनी में 60 वर्षीय व्यक्ति और सीसवाल में उतरप्रदेश के लखनऊ से लौटा 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया। दो अन्‍य और शाम को पॉजिटिव मिले हैं।

डा. जया गोयल, डा. सुभाष खटरेजा ने बताया कि संक्रमित लोगों की हिस्ट्री जांचकर उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया है। मरीजों को कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम से डा. सुखबीर व अन्य ने क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को जागरूक करने के लिए अग्रोहा धाम व अग्रविभुति धाम का दौरा किया।

शनिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों की हिस्ट्री

केस 1:

दिल्ली से खजांचियान बाजार स्थित सोनी मार्केट में लौटा एक तीन वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला है। दिल्ली से पति, पत्नी व तीन वर्षीय बच्चा हिसार लौटे थे। यहां आकर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाए थे। रिपोर्ट में बच्चा संक्रमित पाया गया।

केस-2

गांव मेहंदा में गुरुग्राम से लौटा 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस युवक ने बीते बुधवार को हिसार लौटने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक को जाट धर्मशाला स्थित कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है।

केस-3

ङ्क्षजदल कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक नोएडा से लौटा था। सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसे घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है।

केस-4

हांसी में जाट धर्मशाला के सामने पुराने कचहरी चौक निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस व्यक्ति को एंडोस्कॉपी के लिए दिल्ली जाना था। लेकिन उससे पहले यह ङ्क्षजदल व सर्वोदय अस्पताल आया था। दिल्ली जाने से पहले सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल करवाया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसे ङ्क्षजदल अस्पताल में दाखिल किया गया है।

केस-5

जिले के सीसवाल गांव में उतरप्रदेश के लखनऊ से लौटा 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक अपने बच्चों को लेने के लिए लखनऊ गया था। हिसार लौटने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

----जिले में रविवार को 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। विभाग की ओर से इन लोगों को कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। साथ ही विभाग की ओर से मरीजों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

डा. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.