Move to Jagran APP

Hisar Coronavirus Update: हिसार में कोरोना के मामले 200 पार

जिले में कोरोना के कुल केस 203 बिना ट्रेवल हिस्ट्री के भी मिलने लगे कोरोना के मरीज। बरवाला में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव आदमपुड मंडी में बैंक मैनेजर की रिश्तेदार मिली पॉजिटिव।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 09:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 09:22 AM (IST)
Hisar Coronavirus Update: हिसार में कोरोना के मामले 200 पार
Hisar Coronavirus Update: हिसार में कोरोना के मामले 200 पार

हिसार, जेएनएन। हिसार में रविवार को कोरोना के 19 मामले सामने आए है। यह एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले रहे। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 200 पार हो गया है। हालांकि 93 लोग ठीक होकर घर भी लौटे है। रविवार को बरवाला में आठ कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं शहर के पटेल नगर, संत नगर, लक्ष्मी मंडी, श्याम विहार और गांव सरहेड़ा, मंडी आदमपुर, तलवंडी बादशाहपुर, जुगलान, हांसी में भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। विभाग की ओर से इन लोगों को कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनको क्वारंटाइन कर उनके सैंपल भी लिए जाएंगे। अग्रोहा मेडिकल से दो लोग डिस्चार्ज हुए वहीं 11 लोग दाखिल है।

loksabha election banner

जानिए.... किस-किस एरिया में मिले कोरोना पॉजिटिव -

संत नगर - 1

पटेल नगर - 1

श्याम विहार - 1

गांव सरहेड़ा - 2

मंडी आदमपुर - 1

तलवंडी बादशाहपुर - 1

जुगलान - 1

हांसी - 2

लक्ष्मी मंडी - 1 

बरवाला - 8

जानिए...कोरोना पॉजिटिव लोगों की हिस्ट्री -

केस 1 - आदमपुर मंडी स्थित एक बैंक मैनेजर की रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अनाज मंडी में हड़कंप मच गया। बैंक मैनेजर पिछले करीब एक साल से मार्केट कमेटी के पास किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रह रहा है। 14 जून को मैनेजर दिल्ली से सुसराल जनों को आदमपुर लेकर आया था। मैनेजर की सुसराल से 5 लोगों का आदमपुर आने पर दुकानदारों ने सैम्पल देने की बात कहते हुए रोष जताया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो बैंक मैनेजर के साले की 35 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिली। इधर केस मिलने पर मकान मालिक द्वारा बैंक मैनेजर को किराए का घर छोडऩे के लिए परेशान किया जा रहा है।

केस 2 - सातरोड कलां के पास श्याम विहार कालोनी में यूपी के मुरादाबाद से लौटा 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस युवक समेत कुल पांच लोग यूपी से लौटे था। यहां सैंपल करवाया तो इनमें से उपरोक्त युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।

केस 3 - पटेल नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह व्यक्ति कपड़े की दुकान चलाता है। करीब 15 दिन पहले बङ्क्षठडा गया था। पिछले तीन चार दिन से बुखार आने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। वहीं पटेल नगर में एक क्लीनिक व मटका चौक स्थित एक अस्पताल में चेकअप करवाया था। पटेल नगर स्थित क्लीनिक में भी रविवार सुबह ही डाक्टर से इंजेक्शन लगवाया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो यह तो कोरोना पॉजिटिव मिला। 

केस 4, 5 - गांव सरहेड़ा में दिल्ली से लौटे दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव मिले है। 26 वर्षीय युवक दिल्ली में एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर है। यह अपनी पत्नी के साथ लौटा था, जिसके बाद शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी ने सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव मिले।

केस 6 - हांसी के धोलाकुंआ के नजदीक दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस युवक ने दिल्ली से लौटने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो यह युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक दिल्ली में कंप्यूटर इंजीनियर की जॉब करता है।

केस 7 से 14 - बरवाला में वार्ड 17 में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें 24 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय लड़की, 65 वर्षीय बुजुर्ग, 62 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय व्यक्ति और एक 20 वर्षीय युवक कोरेाना पॉजिटिव मिला है। 20 वर्षीय युवक गवर्नमेंट कॉलेज में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। यह सभी लोग बरवाला में वार्ड नंबर 17 में मिले कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में थे।

केस 15 - हिसार में लक्ष्मी मंडी के पास एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। 56 वर्षीय यह व्यक्ति सिवानी से लौटा था। इस युवक ने हिसार आने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला।

केस 16 - शहर के संत नगर में 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला। युवक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

केस 17 - तलवंडी बादशाहपुर में 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सिविल अस्पताल से सैंपल करवाया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला। 

केस 18 - जुगलान निवासी दिल्ली से लौटा 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस व्यक्ति का 20 जून को सैंपल किया गया था। रविवार को रिपोर्ट तो कोरोना पॉजिटिव मिला।

केस 19 - हांसी में नोएडा से लौटा एक 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस युवक ने हिसार लौटकर 19 जून को सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। रविवार को रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला।

जिले में कोरोना के 19 मामले सामने आए है। विभाग की ओर से इन लोगों को कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है। वहीं विभाग की ओर से बिना लक्षण वाले मरीजों को घरों पर होम क्वारंटाइन किया गया है।

डा. रत्नाभारती, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.