Move to Jagran APP

Live Hisar Coronavirus Update: 2 बीएसएफ जवानों समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव

हांसी के गांधी नगर व उमरा गांव में एक महिला व एक व्यक्ति मिले कोरेाना पॉजिटिव।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 09:36 AM (IST)
Live Hisar Coronavirus Update: 2 बीएसएफ जवानों समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव
Live Hisar Coronavirus Update: 2 बीएसएफ जवानों समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव

हिसार, जेएनएन। हिसार में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली से लौटे सेशन जज के 5 रिश्तेदार कोरेाना पॉजटिव मिले है। इनके अलावा छतीसगढ़ व बिहार से छुटिट्यां काटकर बीएसएफ कैंप में लौटे दो जवान और हांसी के गांधी नगर में दिल्ली से लौटी एक महिला और उमरा गांव में फरीदाबार से लौटा एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। विभाग की ओर से इन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगा रहा है। जिन्हें क्वारंटाइन कर उनके सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा एक पहले से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं, हिसार में कोरोना से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 

loksabha election banner

केस 1 से 5 - आजाद नगर एरिया स्थित सेशन हाउस में दिल्ली से लौटे सेशन जज के पांच रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह लोग सेशन हाउस में अपने किसी रिश्तेदार के घर पर आए थे। यहां आकर गेस्ट हाउस में एकांत में ठहरे थे। हालांकि सेशन जज से इनमें से किसी भी सदस्य का संपर्क नहीं हुआ। घर में क्वारंटाइन होने के कारण किसी बाहरी व्यक्ति के भी यह लोग संपर्क में नहीं आए। इन्हें ङ्क्षजदल अस्पताल में दाखिल किया गया है। इनमें 62 वर्षीय व्यक्ति उसकी 60 वर्षीय पत्नी, 31 वर्षीय बेटा, 28 वर्षीय बेटे की पत्नी, 12 वर्षीय पोती कोरोना पॉजिटिव मिले है।

केस 6,7 - सिरसा रोड स्थित बीएसएफ कैंप में 2 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 40 वर्षीय जवान छतीसगढ़ का रहने वाला है। वहीं 56 वर्षीय दूसरा जवान मूलत: बिहार निवासी है। यह दोनों जवान फरवरी महीने में अपने घरों को गए थे। छुट्टियां काटकर वापस हिसार लौटने पर इन दोनों का सैंपल किया गया। जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन दोनों को कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

केस 7, 8 - हांसी क्षेत्र में उमरा गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह व्यक्ति लॉकडाउन में फरीदाबाद में ही रह रहा था, वहीं काम करता है। यहां आकर सिविल अस्पताल से सैंपल करवाया था। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला। इस व्यक्ति को जाट धर्मशाला में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है।

केस - 9 हांसी के गांधी नगर निवासी 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह महिला 14 मार्च को दिल्ली में अपनी बेटी के पास गई थी, लेकिन लॉकडाउन में वहीं फस गई थी, 14 जून को वापस लौटी थी, 16 जून को इसका सैंपल किया गया तो यह कोरोना पॉजिटिव मिली। विभाग की ओर से इसे घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। महिला प्रथम तल पर अकेली रहती है। महिला के पति का स्वर्गवास हो चुका है।

केस - 10 शहर की बड़वाली ढाणी में 48 वर्षीय दिल्ली से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। विभाग की ओर से इसका सैंपल किया गया था। शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो यह महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। 

केस - 11, 12 लुदास गांव में मुंबई से लौटा 35 वर्षीय युवक व उसकी 29 वर्षीय पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इन लोगों ने यहां लौटकर सिविल अस्पताल से सैंपल करवाया था। रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव मिले।

केस - 13 शहर की अग्रसेन कालोनी में रहने वाला 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक सिवानी से लौटा था। यहां आने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया, शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो पॉजिटिव मिला।

केस 14, 15 - नलवा निवासी एक 32 वर्षीय युवक और झज्जर के जगतापुर का रहने वाला 26 वर्षीय युवक कोरेाना पॉजिटिव मिले है। विभाग की ओर से इन लोगों के सैंपल करवाए गए थे। जिसके बाद यह पॉजिटिव मिले।

जिले में कोरोना के 15 मामले आए है। इनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। विभाग की ओर से इनके संपर्क में आए लोगों को होम व सेंटर क्वारंटाइन कर उनकें सैंपल करवाए जाएंगे।

- डा. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.