Live Hisar Coronavirus Update: हिसार में कोरोना पॉजिटिव फैमिली के संपर्क में आए सात लोग, सभी संक्रमित, कुल 11 नए केस
हिसार में कुल में 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सात केस बरवाला के और छह हिसार शहर के हैं।
हिसार, जेएनएन। हिसार में कोरोना के कुल 11 मामले सामने आए। इनमें सात मामले बरवाला के वार्ड नंबर 17 से आए है। जो कोरेाना पॉजिटिव फैमिली के कान्टेक्ट के है। वहीं बरवाला के वार्ड 1ृ5 से भी एक कोरोना पॉजिटिव का मामला मिला है। इसके अलावा हिसार शहर के मॉडल टाउन, आदमपुर मंडी, बरवाला के बहबलपुर गांव और हिसार की शिव कालोनी में एक 21 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। गौरतलब है कि मंगलवार को बरवाला में एक ही फैमिली के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। विभाग की से कोरोना पॉजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में दाखिल किया गया है।
जिले में मिले कोरेाना पॉजिटिव लोगों की हिस्ट्री
केस - 1 से 7 - बरवाला वार्ड नंबर 17 में कोरेाना के केस निरंतर बढ रहे है। वार्ड नंबर 7 में मंगलवार को एक ही परिवार से कुल 6 लोग कोरेाना पॉजिटिव मिले थे। वहीं बुधवार को भी इन्हीं लोगों के कॉन्टेक्ट में शामिल 10 वर्षीय व 8 साल का लड़का, 23 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय लड़का कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसी वार्ड से मंगलवार को भी एक ही फैमिली के 6 लोग पॉजिटिव मिले थे।
केस -8 बरवाला में ही एक दिल्ली से लौटा एक 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस युवक ने दिल्ली से आने पर सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। बुधवार शाम रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला।
केस - 9 जिले की आदमपुर मंडी में एक 38 वर्षीय युवक व्यक्ति कोरेाना पॉजिटिव मिला है। यह युवक दिल्ली से लौटा था, जिसके बाद सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। इस युवक की रिपोर्ट आई तो कोरोना पॉजिटिव मिला। आदमपुर के मेन बाजार का रहने वाला है और 15 जून में युवक बस में सवार होकर हिसार पहुंचा था। पहाडग़ंज में नौकरी करता है। वहीं इस युवक के साथ भिवानी का भी एक युवक लौटा था।
केस - 10 बरवाला के बहबलपुर गांव में भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। बुधवार को रिपोर्ट जारी हुई तो पॉजिटिव मिला।
केस 11 - शहर की शिव कालोनी में मुंबई से लौटी 21 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। सिविल अस्पताल में युवती का सैंपल कर क्वारंटाइन किया गया था। बुधवार को रिपोर्ट में यह युवती कोरोना पॉजिटिव मिली।
सिवानी में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव
सिवानी निवासी तीन लोग कोरेाना पॉजिटिव मिले है। इन्होंने हिसार के सिविल अस्पताल में सैंपल करवाया था। जिसके बाद तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। विभाग की ओर से इन्हें कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है।
जिले में बुधवार को कोरोना के 11 मामले सामने आए है। इनमें बरवाला में अधिक केस मिले है, वहीं मुंबई व दिल्ली से आए लोग कोरोन पॉजिटिव मिले है। विभाग की ओर से इन्हें लक्षण के आधार पर कोविड केयर सेंटर में भेजा जाएगा।
डा. योगेश शर्मा, पूर्व सीएमओ, हिसार।