स्वाधीनता संग्राम के नायकों से लें सीख : इंदू शर्मा
संस्कारशाला अभियान के दौरान डीएवी स्कूल में हुआ कार्यक्रम।
नोट-संस्कारशाला का लोगो लगाएं
फोटो- 5
जागरण संवाददाता, हिसार : दैनिक जागरण के अभियान जागरण संस्कारशाला के तहत फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. इंदू शर्मा ने स्वाधीनता संग्राम के आदर्शों का पालन विषय पर विद्यार्थियों को जागरुक किया। उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश रहा है। इसीलिए इसे सोने की चिड़िया कहा जाता है। मगर कुछ लोगों के स्वार्थ के कारण देश पर बाहरी आक्रांताओं के आक्रमण होते रहे। इन आक्रांताओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले भी नायक बहुत हैं। मगर आज ऐसा लगता है कि आजादी के उन दिलों को भुला दिया गया है। आज आजादी के नायकों का उपहास भी कुछ लोग बना रहे हैं। आज के भारत की परिस्थितियां अलग हैं मगर फिर भी देश में कई समस्याएं हैं। प्रदूषण, भुखमरी जैसी समस्या अभी भी हैं। शराब, जुआ जैसे अनैतिक कार्य बढ़ रहे हैं। अगर हम किसी को सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त देख भी लें तो कई लोग वहां से गुजर के चले जाते हैं। हम उन्हें अस्पताल तक पहुंचाना ठीक नहीं समझते। उन्होंने कहा कि हमें स्वाधीनता के नायकों के बारे में जानना पढ़ना चाहिए। उनके समर्पण और उसके लिए त्याग को भी गहनता से देखना चाहिए। जो कि हमें आगे बढ़ने के लिए तो प्रेरित करेगा साथ ही जीवन में समस्याओं से लड़ना भी सिखाएगा। दैनिक जागरण के अभियान संस्कारशाला से हम पिछले कई वर्षों से जुड़े हुए हैं। इन कार्यक्रमों के कारण बच्चों को ऐसे संस्कार मिल रहे हैं जो हमारे सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। बच्चों को इस अभियान को जरूर पढ़ना व सुनना चाहिए।