विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मणिपुर जल रहा है और केंद्रीय गृह मंत्री हरियाणा के दौरे पर हैं'- कुमारी सैलजा ने अमित शाह पर साधा निशाना

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Sun, 18 Jun 2023 08:22 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को हरियाणा के सिरसा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की एक रैली को संबोधित किया। ...और पढ़ें

'मणिपुर जल रहा है और केंद्रीय गृह मंत्री हरियाणा के दौरे पर हैं'- सैलजा ने अमित शाह पर साधा निशाना
'मणिपुर जल रहा है और केंद्रीय गृह मंत्री हरियाणा के दौरे पर हैं'- सैलजा ने अमित शाह पर साधा निशाना

उकलाना/हिसार, संवाद सहयोगी। कांग्रेस की महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर जल रहा है और उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। ऐसे हालात में केंद्रीय गृह मंत्री को वहां जाकर स्थिति संभालने चाहिए, पर गृह मंत्री हरियाणा के दौरे पर हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आमजन की कोई सुध नहीं ले रही है और राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्री के साथ सिरसा दौरे पर आ रही है। इस दौरान किसानों और सरपंचों को नजरबंद किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।

चुनाव लड़ने पर क्या बोलीं सैलजा?

कुमारी सैलजा ने उकलाना हलके में दौरे को लेकर कहा कि यह उनका अपना गृह क्षेत्र है और लोगों का जुड़ाव है कि वह उनसे बार-बार मिलने आती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वह विधानसभा या लोकसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीएम का चेहरा आगे करके प्रदेश का चुनाव नहीं लड़ेगी।

सैलजा के साथ पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक रणधीर धीरा, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, महेंद्र शीला, किरण धतरवाल, हरपाल बूरा, छबीलदास शास्त्री, संतोष चमारखेड़ा, राजेश भुटानी, ईश्वर खेदड़, अजय कुमार खेड़ी बर्की सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुमारी शैलजा ने दो दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और उन्हें पटका देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें- Amit Shah ने हरियाणा में किया मिशन-2024 का आगाज, जमकर की CM मनोहर लाल की तारीफ; भूपेंद्र हुड्डा को दिया चैलेंज