कांग्रेस ने सोनाली फौगाट पर साधा निशाना, लेकिन समर्थन में सामने आए अभय चौटाला
कुमारी सैलजा ने हिसार मार्केट कमेटी सचिव को पीटने वाली महिला भाजपा नेता सोनाली फौगाट पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि अफसर ने गलत कहा तो पुलिस में जाना चाहिए था। पीटना गलत था।
चंडीगढ़/हिसार, जेएनएन। भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट प्रकरण मेें कांग्रेस हरियाणा सरकार की घेराबंदी में जुट गई है। काग्रेस ने सोनाली फौगाट के बहाने भाजपा पर निशाना साधा है। दूसरी ओर, इनेलो ने सोनाली फौगाट का समर्थन किया है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने सोनाली फौगाट पर निशाना साधा। दूसरी ओर इनेलाे नेता अभय चौटाला ने कहा कि सोनाली फौगाट ने कुछ गलत नहीं किया। वह भी उनकी जगह होते तो ऐसा ही करते।
कुमारी सैलजा ने कहा कि यदि मार्केट कमेटी सचिव ने कुछ गलत कहा था तो सोनाली को पुलिस में जाना चाहिए था। इस तरह से सरेआम पिटाई करके उन्होंने यह साबित कर दिया है कि इस सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इस पूरे प्रकरण की गहन जांच होनी ही चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भी सोनाली फौगाट और भाजपा पर सवाल उठाए।
अभय चौटाला ने कहा- अगर सोनाली फौगाट की जगह मैं होता तो यही सजा देता
दूसरी ओर, इनेलो नेता और अभय चौटाला रविवार को भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट के समर्थन में सामने आए। अभय चौटाला ने कहा कि अधिकारी दूध का धुला नहीं है। अगर मैं सोनाली फौगाट की जगह होता तो इसी तरह की सजा देता। सोनाली फोगाट ने पिछले दिनों एक टिक टॉक वीडियो में अभय चौटाला को शेर बताया था।
सोनाली फौगाट प्रकरण में कांग्रेस मुखर, सरकार को घेरने का प्रयास
यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना के बहाने नाकामी को छिपाने का प्रयास कर रही है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 12 फरवरी को कोरोना के बारे में सरकार को चेताया था, लेकिन उस वक्त केंद्र सरकार ने ने उनकी नहीं सुनी। महामारी से निपटने के लिए जो तैयारी करनी थी, वह नहीं हुई, इसका नतीजा आज देश की जनता भुगत रही है।
यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत करतीं कुमारी सैलजा।
सोनाली फोगाट की तुरंत गिरफ्तारी हो : जेपी
उधर, रविवार को जींद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश जेपी ने कहा कि भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने सरकारी अधिकारी को चप्पलों से पीटकर साफ कर दिया है कि राज्य में आमजन सुरक्षित नहीं है। सोनाली की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
जयप्रकाश ने कहा कि इस मामले में उन पर भी एफआइआर दर्ज होनी चाहिए, जिन्होंने सचिव से जबरन माफीनामा लिखवाया। सरकार में भागीदार दुष्यंत चौटाला को भी जवाब देना चाहिए कि सोनाली ने जो किया, वह कितना सही है।
दूसरी ओर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सोनाली फौगाट को पिछले विधानसभा चुनाव में हराने वाले कुलदीप बिश्नोई ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर सोनाली फौगाट के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने ट्वीट मेंकहा है कि सोनाली फौगाट के कानून की धज्जियां उडाए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी तो दूर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने निंदा के एक शब्द तक नहीं कहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कानून का ऐसे सम्मान कैसे होगा। उन्होंने सोनाली फौगाट को गिरफ्तार कर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने की भी सीएम मनोहरलाल से मांग की है।
यह भी पढ़ें: मनोहर-दुष्यंत की जोड़ी बनाने जा रही बड़ा कानून, हरियाणवी युवाओं के लिए होगी जॉब की बारिश
यह भी पढ़ें: अफसर की पिटाई में सोनाली फौगाट पर घेरा कसा, कर्मचारी लामबंद, डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा
यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के गुस्से पर सियासी बवाल, अफसर को चप्पल-थप्पड़ों से जमकर पीटा
यह भी पढ़ें: हरियाणा में भाजपा के गले की फांस बन रहे विवादित नेता, कार्रवाई पर दुविधा में पार्टी
यह भी पढ़ें: दो महीने में छह हजार का चिकन चट कर गया सरकारी मेहमान बना पिटबुल
यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: हरियाणा में मनोहर ने की सौगातों की बारिश, जानें किसे क्या मिला
यह भी पढ़ें: मास्क जरूर पहनें, लेकिन जानें किन बातों का रखना है ध्यान, अन्यथा हो सकता है हाइपरकेपनिया
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें