Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं की सहमति व जानकारी में ही होंगे विकास कार्य: कृष्ण बेदी

जागरण संवाददाता हिसार भाजपा ने जो पिछली गलतियां की हैं उससे सबक लेकर उनको सुधारा ज

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 02:29 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:12 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की सहमति व जानकारी में ही होंगे विकास कार्य: कृष्ण बेदी
कार्यकर्ताओं की सहमति व जानकारी में ही होंगे विकास कार्य: कृष्ण बेदी

जागरण संवाददाता, हिसार : भाजपा ने जो पिछली गलतियां की हैं, उससे सबक लेकर उनको सुधारा जाएगा। अब क्षेत्र में जो भी विकास कार्य होंगे वह कार्यकर्ताओं की आपसी सहमति और जानकारी में ही होंगे। चाहे वह काम छोटा हो या बड़ा। यह बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी हिसार पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में गुरुवार को कही। कृष्ण बेदी ने हिसार जिले में वृद्धाश्रम, शिव धाम नवीनीकरण योजना, ड्रग डी-एडिक्शन आदि विषयों पर अधिकारियों से खुल कर चर्चा हुई।

loksabha election banner

इस दौरान कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हिसार जिले के लोगों द्वारा मिली एप्लीकेशन को जिले के अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि यह कार्य प्राथमिकता से होने व चाहिए। इसके अलावा जो कार्य तुरंत करने वाले हैं और जो कम समय में हो सकते हैं, उनको पहले हल करवाएं। वहीं मुख्यमंत्री की लंबित घोषणाओं पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की।

कृष्ण बेदी ने भाजपा नेताओं से पूछा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बड़े प्रोजेक्ट में कोई काम पेंडिग तो नहीं, यदि किसी प्रकार की कोई अड़चन आती है तो तुरंत उन्हें बताएं, उसे दूर करवाकर पूरा करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास का जो पहिया 2014 में घूमने लगा था उसे थमने नहीं दिया जाएगा। पूरे हरियाणा में एक समान विकास होगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं के कामों के लिए सीएम ने उन्हें 11 जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, पानीपत, सिरसा, कैथल आदि दिए हैं। यह जानकारी भाजपा जिला के मीडिया सह-प्रभारी संदीप गंगवा ने दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सचिव कर्ण सिंह राणोलिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मनदीप मलिक, सुदेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बाबू लाल अग्रवाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, राजेन्द्र लांबा, रमेश चंद्र आर्य, विना शर्मा, राजकुमार इन्दौरा, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, कीर्ति रतन शर्मा, अनिल गोदारा, बीरबल स्वामी, जगत शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.