किसान क्लब ने नेताजी को किया याद
सिवानीमंडी : शहर के राजगढ़ रोड पर किसान क्लबों द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में आजाद हिन्द फौज
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Jan 2018 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 06:35 PM (IST)
सिवानीमंडी : शहर के राजगढ़ रोड पर किसान क्लबों द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में आजाद हिन्द फौज के संचालक नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को याद किया। किसान क्लब के प्रवक्ता रतन कुमार तंवर ने बताया कि नेताजी के नाम से एक पुस्तकालय व कंप्यूटर केंद्र का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कमेलश भोरूका, भाजपा मंडल प्रधान रामकुमार सूरा, जिला पार्षद ओमप्रकाश श्योराण,पूर्व जिला पार्षद उमेद ¨सह मतानिया,पालिका प्रधान नरेश केडिया, सुभाष जोधकरण सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें