Move to Jagran APP

Kisan Andolan: आंदोलन में आए पंजाब के किसान को सांड ने मारी टक्कर, पेट में घुसा सींग

बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन के बीच टीकरी बार्डर पर आए पंजाब के एक किसान काे शनिवार सुबह सांड ने टक्कर मार दी। किसान के पेट में सांड का सींग घुस गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। किसान को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 10:03 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 10:03 AM (IST)
Kisan Andolan: आंदोलन में आए पंजाब के किसान को सांड ने मारी टक्कर, पेट में घुसा सींग
बहादुरगढ़ में आंदोलन में आए किसान को सांड ने मारी टक्कर।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। हरियाणा के बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन के बीच टीकरी बार्डर पर आए पंजाब के एक किसान काे शनिवार सुबह सांड ने टक्कर मार दी। किसान के पेट में सांड का सींग घुस गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। किसान को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। 65 वर्षीय घायल का किसान का नाम इकबाल सिंह है। वह पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला है।

loksabha election banner

किसान के पेट में  घुसा सींग

शनिवार सुबह करीब सात बजे यह घटना हुई। जैसे ही किसान तंबू से निकलकर जाने लगा ताे वहां से गुजर रहे सांड ने किसान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सांड की चपेट में आए किसान के पेट में दायीं तरफ से सींग घुस गया। इससे किसान वहीं गिर पड़ा और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आसपास मौजूद किसानों ने उसे संभाला और जल्दी से सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां पर किसान का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर हालत देखने के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

बहादुरगढ़ में जानलेवा और गंभीर घटनाओं की वजह बन रहे सांड

शहर में सड़कों पर घूमते सांडों के कारण पहले भी कई जानलेवा और गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। सात से ज्यादा लोगों की तो कुछ वर्षों के अंदर सांड की टक्कर से ही जान जा चुकी है, जबकि अनेक जख्मी हो चुके हैं। पिछले दिनों डीआइजी कालोनी में एक पगलाए सांड ने महिला को टक्कर मारकर उसकी जान ले ली थी। इससे पहले लाइनपार क्षेत्र में भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। कई मामलों में सड़क पर अचानक आ जाने से सांड वाहनों से भी टकराते रहे हैं। इनमें भी काफी लोग घायल हुए।  कभी सड़क पर ही सांड भिड़ जाते हैं तो उससे वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.