शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शाम 6.45 के बाद चढ़ा सकेंगे कांवड़ Hisar news
भोलेनाथ के भक्तों ने रंग जमाया हुआ है। पंचाग के अनुसार शाम छह बजकर 45 मिनट के बाद ही कांवड़ चढ़ाई जा सकेगी। 31 जुलाई सूर्य उदय तक शुभ समय है।
हिसार, जेएनएन। शहर शिवरात्रि के रंग में रंगा हुआ है। कांवड़ लेकर पहुंच रहे भक्तों के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए गए हैं। जहां पर कांवडिय़ों के रूकने के साथ फलाहार की व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि होने के कारण मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया है।
सुबह से ही मंदिरों में भीड़ जमा है। शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। शिवरात्रि के पावन अवसर को देखते हुए भोलेनाथ के भक्तों ने रंग जमाया हुआ है। पंचाग के अनुसार शाम छह बजकर 45 मिनट के बाद ही कांवड़ चढ़ाई जा सकेगी। 31 जुलाई सूर्य उदय तक शुभ समय है।
शहर में आने वाले जाने वाले कांवडिय़ों के लिए संस्थाओं ने जगह-जगह व्यवस्था की गई है। शहर में आने पर मॉडल टाउन, टाउन पार्क के पास भव्य पंडाल है। यहां पर समिति की तरफ से कावडिय़ों के लिए शिव-पार्वती की झांकी भी निकाली गई तो कावडिय़ों ने प्रसाद भी ग्रहण किया।
झज्जर में कांवड़ चढ़ाते हुए कांवडि़ए
दोपहर तीन बजे से लगेगा राहुल काल
शिवरात्रि में सुबह पांच बजे से सभी भक्त शिवालय में जल चढ़ा रहे हैं। पीएलए मंदिर के पुजारी चन्नू राय बृजवासी ने बताया कि दोपहर को तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक राहुल काल है। इस दौरान न तो कोई कांवड़ चढ़ेगी न ही कोई जल चढ़ा पाएगा।
सिरसा में शिव पूजा करते हुए भक्तजन
मंगला बोरी के वृत की काफी अहम
इस बार शिवरात्रि मंगलवार को है। इस दौरान मंगलाबोरी का वृत महिलाएं रख सकती हैं। परिवार के लिए यह अच्छा है। इस वृत के कारण पति और पत्नी के बीच सुख शांति रहती है। महिलाएं वृत रखकर पूजा अर्चना करती है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप