विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में करवा चौथ की धूम, महिलाएं कर रही खूब खरीदारी; फर्सी सूट और पारंपरिक साड़ियों का बढ़ा क्रेज

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:51 PM (IST)

हिसार के बाजारों में करवा चौथ की रौनक बढ़ गई है, जहां महिलाएं फर्सी सूट, पारंपरिक साड़ियों और अन्य श्रृंगार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं।

करवा चौथ के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, फर्सी सूट और पारंपरिक साड़ियों का बढ़ा क्रेज।

करवा चौथ के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, फर्सी सूट और पारंपरिक साड़ियों का बढ़ा क्रेज।

HighLights

  1. करवा चौथ के लिए हिसार के बाजारों में बढ़ी रौनक।

  2. फर्सी सूट और पारंपरिक साड़ियों का क्रेज बढ़ा।

  3. महिलाएं इंटरनेट से डिजाइन देखकर करवा रहीं कस्टमाइज।

जागरण संवाददाता, हिसार। करवा चौथ पर हर महिला की चाह होती है कि उसका लुक सबसे खास हो। ऐसे में त्योहार के लिए परिधान का चयन खरीदारी का अहम हिस्सा बन जाता है। इसी को लेकर शहर के बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ने लगी है।

कपड़ों, कास्मेटिक और चूड़ियों की दुकानों पर महिलाएं अपने ग्लैमरस लुक के लिए सामान की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में करवा चौथ स्पेशल सूट की मांग के साथ फर्सी सूट और पारंपरिक साड़ियों का क्रेज भी देखने को मिल रहा है।

दुकानदारों ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन, आकर्षक रंगों और अलग-अलग पैटर्न के परिधान मंगवाए हैं। महिलाएं लाल और हरे रंग के सूट के साथ अन्य आकर्षक रंगों को भी पसंद कर रही हैं। वहीं, सूट की सिलाई में भी नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। पारंपरिक सलवार के साथ ही प्लाजो और पैंट के पैटर्न को प्राथमिकता दी जा रही है।

इंटरनेट मीडिया से चुन रहीं डिजाइन, सिलाई में भी नए प्रयोग

परिधानों के चयन में इंटरनेट मीडिया की भूमिका भी नजर आ रही है। महिलाएं इंटरनेट मीडिया पर पसंद आने वाले डिजाइन दुकानदारों और टेलरों को दिखाकर उसी के अनुरूप कपड़े तैयार करवा रही हैं। पाकिस्तानी सूट और लांग कुर्ती जैसे डिजाइन भी उनकी पसंद में शामिल हैं।

पारंपरिक सलवार के बजाय प्लाजो और पैंट के साथ सूट तैयार करवाने का चलन बढ़ रहा है। महिलाएं अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार परिधानों में बदलाव करवाकर उन्हें अलग लुक देना चाहती हैं।

राजगुरु मार्केट में साड़ियों के साथ लहंगे, गरारा-शरारा, अनारकली सूट और इंडो-वेस्टर्न परिधानों की खरीदारी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बाजार में कोलकाता के लहंगे, बेंगलुरु की सिल्क साड़ियां और मुंबई के प्लाजो भी महिलाओं को लुभा रहे हैं। परिधानों के चयन में महिलाएं फैशन के साथ आराम और अपनी पसंद का भी ध्यान रख रही हैं।

फर्सी सूट का ट्रेंड लौटा, पसंद के अनुसार करा रहीं कस्टमाइज

दुकानदार ललिता ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह हैं। इस साल पारंपरिक सूट के साथ फर्सी सूट का ट्रेंड भी लौट रहा हैं। इसमें डिजाइन और स्टाइल के कई विकल्प उपलब्ध होने के कारण महिलाएं इसे पसंद कर रही हैं।

खास बात यह हैं कि महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार सूट को कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। इसके साथ ही प्लाजो और पैंट के साथ सूट तैयार करवाने का चलन भी देखने को मिल रहा हैं।

शहर के बाजारों में कलकत्ता के लहंगे,बेंगलुरु की सिल्क साड़ियां और मुंबई के प्लाजो भी आकर्षक हैं। बाजारों में महिलाओं की पसंद उनके आराम और आधुनिकता पर निर्भर कर रही हैं।

चूड़ियों और श्रृंगार के सामान की दुकानों पर भी बढ़ी चहल-पहल

कपड़ों के साथ चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर भी महिलाओं की आवाजाही बढ़ रही हैं। महिलाएं परिधानों के रंग और डिजाइन के अनुसार मैचिंग चूड़ियां व ज्वेलरी खरीद रही हैं। करवा चौथ पर विशेष श्रृंगार की तैयारी के चलते इन सामानों की खरीदारी भी बाजार की रौनक बढ़ा रही हैं।