Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर ये रहेंगे शुभ मुहूर्त, महिलाएं इस समय अनुसार खोल सकती हैं व्रत

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर रविवार को सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी। जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 07:15 PM (IST)
Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर ये रहेंगे शुभ मुहूर्त, महिलाएं इस समय अनुसार खोल सकती हैं व्रत
पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 55 से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। रविवार को करवा चौथ का पर्व है। इसी दिन महिलाएं चांद का दीदार करने के साथ अपना व्रत भी खोलेगी। लेकिन इस बार चांद का दीदार समय पर नहीं हो सकेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 23 अक्टूबर की रात को मौसम एकाएक करवट लेगा और 24 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। ऐसे में करवा चौथ यानि 24 अक्टूबर की रात को महिलाएं चांद देखकर व्रत खोलेंगी। लेकिन पंडितों के अनुसार अगर ऐसी स्थिति बनती है तो भी महिलाएं समय के अनुसार व्रत खोल सकती है और व्रत का जो फल मिलने वाला है वो भी मिलेगा।

loksabha election banner

दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित महेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर मौसम खराब रहता है तो चांद न दिखे तो चंद्रोदय वाली दिशा में अर्घ्य कर सकते है। पूजा करने के बाद महिलाएं व्रत खोल सकती है। सर्दी के मौसम में अक्सर ऐसा देखने को मिल जाता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

करवा चौथ पर शुभ मुहूर्त

रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर रविवार को सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी। जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 55 से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ व्रत की पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शाम तक न तो कुछ खाना और नहीं पीना है। पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें। एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर रखें और घी का दीपक जलाएं. पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरू कर दें। इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें।

बाजारों में दिखी रौनक

नवरात्रों व दशहरे पर्व के बाद अब करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बनी हुई है। जिसके चलते प्रत्येक दुकान पर खरीददारी के लिए आई महिलाओं की भीड़ देखी जा सकती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाये जाने वाला करवा चौथ का पर्व इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं उनके द्वारा सोलह श्रृंगार कर भगवान शंकर और माता पार्वती की आराधना की जाती हैं। वहीं महिलाएं इस दिन चौथ माता की कथा भी सुनती हैं। करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में इन दिनों रौनक लगी हुई है।

ज्वैलर्स की दुकानों पर भी महिलाओं का जमावडा देखा

पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते व्रत एवं त्योहारों पर काफी असर पड़ा है, जिस कारण कारोबारियों और दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इस बार दुकानदारों को आशा है कि कारोबार ठीक होगा और महिलाएं खूब खरीदारी करेंगी। जिसके चलते कास्मेटिक का सामान बेचने वालों, रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर साड़ी शोरूम तक तथा चूडिय़ों के साथ ही ज्वैलर्स की दुकानों पर भी महिलाओं का जमावडा देखा गया। वहीं कपड़े व जूतों की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिल रही है।

ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग

महिलाओं द्वारा करवा चौथ पर सजने-संवरने के काम आने वाली वस्तुओं की खरीदारी की जा रही है, वहीं पूजन से संबंधित सामग्री की भी खरीदारी की जा रही है। वहीं महिलाएं दुकानों बाहर बैठे मेंहदी लगाने वालों से अपने हाथों को मेंहदी से डिजायन बनवाकर सजाती देखी गई। जबकि ब्यूटी पार्लर कुछ दिन पहले तक सूने नजर आ रहे थे, लेकिन इस पर्व को लेकर वहां भी महिलाओं का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग हो रही है। वहीं मेहंदी लगाने वालों ने रेट भी बढ़ा दिए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.