Move to Jagran APP

JJP Candidates List Release: जजपा की पहली सूची जारी, पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा; जानें इनका राजनीतिक करियर

हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव (Haryana Lok Sabha Election 2024) के लिए मतदान होना है। भाजपा के बाद उसकी पूर्व की सहयोगी रही जेजेपी ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। लिस्ट के मुताबिक विधायक नैना सिंह चौटाला हिसार सीट से चुनावी रण में होंगी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद सीट की बात करें तो राहुल फाजिलपुरिया और नलिन हुड्डा चुनाव लड़ेंगे।

By Monu Kumar Jha Edited By: Monu Kumar Jha Tue, 16 Apr 2024 05:47 PM (IST)
JJP Candidates List Release: जजपा की पहली सूची जारी, पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा; जानें इनका राजनीतिक करियर
Haryana News: जजपा की पहली सूची जारी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। (JJP Candidiate Ist List Release Hindi News) लोकसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की है। जेजेपी ने पहली लिस्ट में पांच मजबूत प्रत्याशियों की घोषणा की है। सिरसा लोकसभा सीट से पूर्व विधायक रमेश खटक चुनाव लड़ेंगे।

वहीं हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला प्रत्याशी होंगी। जेजेपी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। गुरुग्राम से मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया उम्मीदवार होंगे। जबकि फरीदाबाद में जेजेपी के युवा नेता नलिन हुड्डा चुनाव लड़ेंगे।

1. सिरसा (Sirsa Lok Sabha Seat)

रमेश खटक

साल 1991, 1996 और 2000 में बरोदा से विधायक रहे हैं। जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हैं।

2. हिसार (Hisar Lok Sabha Seat)

नैना सिंह चौटाला

नैना चौटाला प्रमुख जेजेपी नेत्री हैं। फिलहाल बाढड़ा विधानसभा से विधायक हैं। इससे पहले वे डबवाली विधानसभा से भी विधायक रह चुकी हैं। नैना चौटाला ने महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक करने के लक्ष्य से “हरी चुनरी चौपाल” के सफल कार्यक्रम प्रदेशभर में किए हैं।

नैना चौटाला की मांग पर हरियाणा में महिलाओं को पंचायती संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Hisar News: निजी स्कूल ‘नियम’ पर आज लेंगे बड़ा फैसला, स्कूल बस पॉलिसी पर प्रशासन-संचालकों के बीच तकरार

3. भिवानी-महेंद्रगढ़ (Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha Seat)

राव बहादुर सिंह

राव बहादुर सिंह जेजेपी (JJP News) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला (Ajay Chautala) की जन आक्रोश यात्रा के दौरान के पुराने साथी रहे हैं। वे 2009 में नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। साल 2014 में राव बहादुर भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़कर दूसरे नंबर रहे।

4. गुरुग्राम (Gurugram Lok Sabha Seat)

राहुल यादव फाजिलपुरिया

फाजिलपुरिया बॉलीवुड के स्टार सिंगर हैं। राहुल गुरूग्राम के एक छोटे-से गांव फाजिलपुर झाड़सा से निकल कर बड़े पर्दे पर छाए हैं। वे निरंतर जेजेपी में सक्रिय तौर पर राजनीति कर रहे हैं।

5. फरीदाबाद (Faridabad Lok Sabha Seat)

नलिन हुड्डा

फरीदाबाद से जेजेपी के युवा जिला अध्यक्ष हैं। फरीदाबाद में कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana News: पूर्व सीएम मनोहर और मुख्यमंत्री सैनी ने संभाला प्रचार का मोर्चा, मतदाताओं की धड़कन सुन साध रहे चुनावी रण