जींद चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच होगा मुकाबला : चौटाला
कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रणजीत ¨सह चौटाला ने कहा कि ज
जागरण संवाददाता, हिसार
कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रणजीत ¨सह चौटाला ने कहा कि जींद में होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच में मुकाबला होगा। तीन राज्यों में हुई जीत के बाद यह सीट भी कांग्रेस ही जीतेगी। वह शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हर माह की तरह कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं से इस दौरान उनकी समस्याएं भी जानी।
उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस नेताओं में काफी जोश है। उप चुनाव में उनकी पार्टी की जीत होगी। चौटाला ने कहा कि उप चुनाव के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई है। राजस्थान की तरह वह यहां भी बेहतर प्रत्याशी को मैदान में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने ¨सबल पर चुनाव नहीं लड़ा था। वह क्षेत्रीय चुनाव था। चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला उनको मिले थे। पारिवारिक ही उनकी बातचीत हुई। वह कांग्रेस छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाले है। इससे पूर्व चौटाला ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे बातचीत कर उनकी समस्याओं को अधिकारियों से बातचीत कर हल करवाने करवाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दीप चंद, संजय डाबड़ा, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, संदीप यादव, रमेश गोदारा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।