आयकर टीम से जसमा की प्रार्थना, देखभाल करने वाली मेड के बच्चे को जाने दे स्कूल
जागरण संवाददाता हिसार पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल एवं उनकी पत्नी पूर्व विधायक जसमा देवी की दे
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 08:33 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल एवं उनकी पत्नी पूर्व विधायक जसमा देवी की देखभाल करने वाली मेड का बच्चा भी दो दिन से घर में ही बंद था। बच्चे का स्कूल बंद होने के कारण पढ़ाई का नुकसान हो रहा था। बच्चे की पढ़ाई बचाने के लिए जसमा देवी ने बृहस्पतिवार को आयकर विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर स्कूल भिजवाया। बच्चा दोपहर को दो बजे वापस पहुंचा और दोबारा से घर के अंदर ही कैद हो गया। आयकर विभाग की चल रही कार्रवाई के कारण पूर्व मुख्यमंत्री के घर से बाहर किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। इसके चलते जसमा देवी की मेड के बच्चे को भी बाहर नहीं आने दिया गया। दो दिन तक स्कूल नहीं जाने के कारण बच्चा परेशान था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें