यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Internet: हरियाणा के सात जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद, 15 जिलों में लागू हुई धारा 144
किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर प्रशासन बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा (Haryana Internet Service) के सात जिलों की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Internet Issue: किसानों की दिल्ली कूच के चलते अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट सेवा रविवार सुबह 6 बजे से तीन दिनों तक बंद रहने की घोषणा की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है।
प्रदर्शनकारियों से होगी नुकसान की भरपाई
हरियाणा की सभी सीमावर्ती जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 15 जिलों में धारा 144 लगाई गई है। इसके साथ ही सात जिलों में 15 फरवरी रात 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पुलिस उपद्रवियों और शरारती तत्वों पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। संपत्ति की नुकसान पर प्रदर्शनकारियों से भरपाई की जाएगी।
15 जिलों में लगा दी गई धारा 144
अर्ध सैनिक बलों और हरियाणा पुलिस की 114 कंपनियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, जींद, हिसार सहित 15 जिलों में धारा-144 लगा दी गई है। सात जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले में शनिवार से बंद इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी को रात 12 बजे के बाद ही बहाल की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Farmers Protest: क्या MSP गारंटी कानून इतना आसान! राजनीति की भेंट चढ़ता किसान आंदोलन; संगठनों की ये चार मुख्य मांगें
तीन अस्थाई जेल बनाई गई
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्ध सैनिक बलों की 64 कंपनियों तथा हरियाणा पुलिस की 50 कंपनियों को दंगा प्रतिरोधी उपकरणों के साथ सीमावर्ती तथा संवेदनशील जिलों में तैनात हैं। उपद्रवियों से निपटने के लिए अस्थाई रूप से तीन जेलें भी बनाई गई हैं।
इंटरनेट बंद करना लोकतंत्र की हत्या: अभय चौटाला
इनेलो महासचिव अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इंटरनेट बंद करना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन और लोकतंत्र की हत्या है। अपनी मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए तानाशाह हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कल से इंटरनेट बंद का फरमान जारी किया है। किसानों को रोकने के लिए प्रदेश जगह-2 सड़कों पर कीलें गाड़ी जा रही है।
इंटरनेट बंद करना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन और लोकतंत्र की हत्या है। अपनी मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए तानाशाह हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कल से इन्टरनेट बंद का फरमान जारी किया है। किसानों को रोकने के लिए प्रदेश जगह-2 सड़कों पर कीलें गाड़ी जा रही है।
— Abhay Singh Chautala (@AbhaySChautala) February 10, 2024
