इनेलो सभी सीटों पर लड़ेगी मजबूती से चुनाव: जस्सी
नारनौंद भाजपा के शासन में किसान व मजदूरों की दशा दयनीय हो गई हैं। इनेलो
संवाद सहयोगी, नारनौंद : भाजपा के शासन में किसान व मजदूरों की दशा दयनीय हो गई हैं। इनेलो की सरकार बनने पर किसान व मजदूरों को उभारने के लिए ऐसी योजनाएं तैयार की जाएगी कि वो कर्ज के बोझ से छुटकारा पा सकें। यह बात इनेलो जिला प्रधान सतबीर सिसाय ने दादा देवराज धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इनेलो किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी लोकसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। इनेलो के युवा प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि इनेलो पार्टी ही किसानों की आवाज को उठा सकती है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर उनके साथ छलावा करने का काम किया है। कुछ नेता हमारे पूर्वजों को गद्दार बताने का काम कर रहे हैं अब चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। इनेलो पार्टी में पहले भी टूट हुई है, लेकिन वो मजबूती के साथ खड़ी हुई है। अबकी बार भी मजबूती से चुनाव लड़कर प्रदेश में सत्ता में आने का काम करेगी। इस अवसर पर नवनियुक्त हलका प्रधान वजीर मोहला, राष्ट्रीय महासचिव सरोज मोर, राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहताश खर्ब, किसान सेल के प्रदेश महासचिव बिजेन्द्र लोहान आदि मौजूद रहे।