Move to Jagran APP

महिलाओं काे लुभाने के लिए इनेलाे का नया फंडा, लहरा उठीं हरी चुनरियां

इनेलो ने महिलाअों को लुभाने के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया है। हिसार के उकलाना क्षेत्र में पार्टी ने हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 10 Jan 2018 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 05:24 PM (IST)
महिलाओं काे लुभाने के लिए इनेलाे का नया फंडा, लहरा उठीं हरी चुनरियां
महिलाओं काे लुभाने के लिए इनेलाे का नया फंडा, लहरा उठीं हरी चुनरियां

जेएनएन, उकलाना (हिसार)। क्षेत्र के गांव भैरी अकबरपुर में इनेलाे की महिला विंग ने अनाेखे कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हरी चुनरी लहराई और चारों ओर हरे रंग नजर आया। कार्यक्रम में हरी चुनरी ओढ़कर महिलाएं नाच- गा रही थीं। कार्यक्रम में महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए और बेटी बचाअो का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का नाम रखा गया था हरी चुनरी चौपाल।

loksabha election banner

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक नैना चौटाला थीं। नैना चौटाला पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की बहू व युवा सांसद दुष्‍यंत चौटाला की मां हैं। चौपाल में नैना चौटाला ने महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनसे सुझाव मांगे तथा उनकी शिकायतें भी सुनीं। कार्यक्रम में महिलाएं हरी चुनरी ओढ़ कर नाचती - गाती हुईं पहुंचीं।

उकलाना के गांव भैरी अकबरपुर में इनेलाे के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में नैना चौटाला व अन्‍य नेता।

नैना चौटाला ने कहा कि समय की मार उन्हें राजनीति में लेकर आई है और वह महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ रही हैं। अगर बेटियों को पूरा हक मिले तो वह बेटों से भी आगे निकल सकते हैं। भाजपा सरकार केवल बेटी बचाओ का नारा दे रही है। जबकि बेटियां कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन महिलाओं और बेटियों के साथ अपहरण, दुष्‍कर्म की घटनाएं घट रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

राज्‍य की भाजपा सरकार महिलाओं को सम्मान देने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद परिवार को दी जाएगी। महिलाओं की वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन 2500 रूपये प्रति महीना की जाएगी। महिलाओं को प्रदेश में एक सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने सांसद दुष्यंत चौटाला के कोटे से गांव भैरी अकबरपुर के विकास के लिए महिला चौपाल या अन्य कार्य के लिए पांच लाख रूपये का अनुदान देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: अब नहीं चलेगा कोई बहाना, जल्द सुनवाई और सजा पाकर जेल जाएंगे 'नेताजी'

बाद में पत्रकारों से बातचीत में नैना चौटाला ने कहा कि हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम के तहत पूरे हिसार लोकसभा क्षेत्र के सभी हलकों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को इनेलो के साथ जोड़ना और उनको जागरूक करना है। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि 2019 का चुनाव चौधरी  ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चौधरी ओम प्रकाश जेल से बाहर भी आएंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें: विराट-अनुष्का को दोबारा करनी पड़ सकती है शादी, जानिये क्‍या है मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.