सो रहे व्यक्ति पर लाठी डंडों से हमला कर किया घायल, मामला दर्ज
संस नारनौंद उपमंडल के गांव कापड़ो में अपने प्लॉट में सो रहे एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया।
संस, नारनौंद : उपमंडल के गांव कापड़ो में अपने प्लॉट में सो रहे एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। कापड़ो निवासी सतबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 जून की रात करीब 9 बजे वह अपने घर से खाना खाकर अपने प्लॉट में आकर सो गया था। सोने के बाद रात करीब 11 बजे उस पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो सभी लोग उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उसने एक युवक पेटवाड़ निवासी लिपी को उसने पहचान लिया और अन्य को वह नहीं पहचान पाया। उसके परिजन उसे ईलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए जहां से उसको हिसार रेफर कर दिया। जहां पर उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने जोगेंद्र के बयान पर कृष्ण, सन्नी व काली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती को झांसा देकर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाई
जासं, हिसार : जिले की एक युवती ने एक युवक पर पिता को जेल से निकालने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि अप्रैल 2020 को उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई थी। उसने पिता को जेल से निकालने की बात कही और उसके साथ मेल जोल बढ़ाया। इसके बाद वह एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी वीडियो भी बना ली और शादी का दवाब देने लगा। विरोध करने पर उसने वाट्सएप पर वीडियो भी वायरल कर दी। समाज के डर से वह चुप रही और 2020 को आरोपित से शादी की। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने सारी बात अपने पिता को बताई। महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई।