Move to Jagran APP

महिला मित्र से दुष्कर्म करा हनीट्रैप में फंसाए उद्योगपति, ऐंठे 50 लाख, जानें पूरा मामला

रोहतक शहर की एक कालोनी की रहने वाली शादीशुदा महिला झज्जर जिले की एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर नौकरी करती है। कुछ साल पहले उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद वह झज्जर जिले में शिफ्ट हो गई थी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 12 Feb 2022 06:28 AM (IST)Updated: Sat, 12 Feb 2022 07:21 AM (IST)
महिला मित्र से दुष्कर्म करा हनीट्रैप में फंसाए उद्योगपति, ऐंठे 50 लाख, जानें पूरा मामला
रोहतक की महिला झज्जर जिले की प्राइवेट कंपनी में करती है नाैकरी।

रोहतक, विनीत तोमर। रोहतक में महिला मित्र को नशीला पदार्थ देकर उद्योगपतियों के साथ हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि दोस्त उसे नशा देकर रखता था और फिर कई उद्योगपतियों से उसका दुष्कर्म कराया। चोरी छिपे उनकी उनके फोटो और वीडियो बनाकर करीब 50 लाख रुपये से अधिक ऐंठ लिए। विरोध करने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देता था। महिला थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

यह दर्ज कराई शिकायत

शहर की एक कालोनी की रहने वाली शादीशुदा महिला झज्जर जिले की एक प्राइवेट कंपनी में बड़ी पोस्ट पर नौकरी करती है। कुछ साल पहले उसका अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह झज्जर जिले में शिफ्ट हो गई थी। जिस कंपनी में महिला काम करती थी वही पर एक युवक के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उनके बीच अक्सर बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि युवक ने धोखे से उसे नशीला पदार्थ देना शुरू कर दिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। शुरूआत में महिला उसकी प्लानिंग को समझ नहीं सकी।

महिला थाने में केस दर्ज

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसका दोस्त अक्सर नशा देकर अपने परिचित उद्योगपतियों को बुला लेता था। जिसके बाद वह भी उसके साथ दुष्कर्म करते थे। इस दौरान युवक उनकी आपत्तिनजक वीडियो और फोटो खींच लेता था। तब जाकर उद्योगपतियों से मनमाफिक रकम वसूली जाती थी। पीड़िता ने पुलिस को कई उद्योगपतियों के नाम भी बताए हैं, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया है। कुछ दिन पहले पीड़िता आरोपित युवक के कब्जे से निकलकर अपने पति के पास रोहतक पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अब महिला थाने में केस दर्ज कराया गया है।

रुपये नहीं देने पर एक उद्योगपति है जेल में बंद

पुलिस जांच में आया है कि जो उद्योगपति रुपये देने से मना कर देता था युवक उसे जेल में भिजवाने की धमकी देता था। एक उद्योगपति ने भी रुपये देने से मना कर दिया था। वह उनके झांसे में नहीं आया। इसके बाद युवक ने अपनी महिला मित्र के माध्यम से उसके खिलाफ गुरुग्राम में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी थी। जो तभी से जेल में बंद है।

पीड़िता का आरोप, नशीला पदार्थ देकर उद्योगपतियों से कराता था दुष्कर्म

एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कई हाई प्रोफाइल लोगों से भी दुष्कर्म कराया, जिसके बाद उन लोगों से करीब 50 लाख से अधिक रुपये ऐंठ लिए गए। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

---- सुशीला, डीएसपी रोहतक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.