Move to Jagran APP

ताऊ देवीलाल को तीन बार हराने वाले हुड्डा से इस एमपी ने लिया था हार का बदला

1999 का आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 29.21 फीसद मत मिले थे। कांग्रेस को प्रदेश में 34.93 फीसद वोट मिले थे। वहीं 28.72 फीसद वोट इनेलो को सभी दस सीटों पर मिले थे

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 11:13 AM (IST)
ताऊ देवीलाल को तीन बार हराने वाले हुड्डा से इस एमपी ने लिया था हार का बदला
ताऊ देवीलाल को तीन बार हराने वाले हुड्डा से इस एमपी ने लिया था हार का बदला

हिसार [गौरव त्रिपाठी] कारगिल युद्ध के बाद केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकारी एक वोट से गिर गई। 1999 में 13वीं बार लोकसभा चुनाव हुए। इस चुनाव में हरियाणा में 63.68 फीसद मतदान हुआ। हरियाणा में भाजपा और इनेलो ने गठबंधन कर चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारे। इनमें से पांच सीटों पर भाजपा और पांच पर इनेलो ने जीत दर्ज कराई।

loksabha election banner

रोहतक : इंदर सिंह ने 144693 वोटों से दर्ज कराई जीत

चौधरी देवीलाल ने तीन बार हारने के बाद अपने सैनिक इंदर सिंह को भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ उतारा। इस चुनाव में इंदर सिंह ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराकर चौधरी देवीलाल का बदला ले लिया। इंदर सिंह को 57.93 फीसद यानी 366926 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 35.09 फीसद 222233 वोट मिले थे। वर्तमान में भाजपा से टिकट के दावेदार अरविंद शर्मा इस चुनाव में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्हें तब 4.30 फीसद 27265 वोट मिले थे। शेष उम्मीदवारों को एक फीसद से भी कम वोट मिले थे।

भिवानी : इस लोकसभा क्षेत्र में भी इनेलो उम्मीदवार अजय चौटाला ने पिछली हार का बदला लिया। इनेलो प्रत्याशी अजय चौटाला कांग्रेस के धर्मबीर और हरियाणा विकास परिषद के सुरेंद्र सिंह को हराकर संसद पहुंचे थे। अजय चौटाला को 52.01 फीसद 381255 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे धर्मबीर को 24.6 फीसद 177849 वोट मिले थे। वहीं हरियाणा विकास पार्टी के 20.69 फीसद 151686 वोट मिले थे। शेष 26 प्रत्याशियों को डेढ़ फीसद से भी कम वोट मिले थे।

हिसार: कांग्रेस के बीरेंद्र को हराकर सुरेंद्र बरवाला फिर बने सांसद

इस संसदीय क्षेत्र से इनेलो के सुरेंद्र सिंह बरवाला एक बार फिर चुनाव मैदान में थे। उनके सामने कांग्रेस ने अपने बड़े नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह को उतारा। सुरेंद्र सिंह ने बीरेंद्र सिंह को आसानी से हरा दिया। सुरेंद्र सिंह को 62.03 फीसद 396540 वोट मिले थे। बीरेंद्र सिंह को 36.93 फीसद 236088 वोट मिले थे। शेष उम्मीदवारों को आधा फीसद से भी कम मत प्राप्त हुए थे।

सिरसा : एकतरफा मुकाबले में इंदौरा ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को हराया

सिरसा सीट पर इनेलो के सुशील कुमार इंदौरा फिर विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के ओम प्रकाश को हराया। इंदौरा को इस चुनाव में 65.98 फीसद 419278 वोट मिले थे। ओमप्रकाश को 31.40 फीसद 199552 वोट मिले थे। बाकी चार प्रत्याशियों को दो फीसद से भी कम वोट मिले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.