Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020 : भारत के आठ पुरुष बॉक्‍सर में छह हरियाणा के, चीन में क्‍वालीफाइंग ट्रायल

हरियाणा के छह पुरुष बॉक्‍सरों में तीन केवल भिवानी जिले के हैं। वहीं भिवानी की दो महिला मुक्‍केबाज भी ट्रायल के लिए चुनीं गई हैं। क्वालीफाइंग मुकाबले चीन में 3 से 14 फरवरी तक होंगे

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 01:12 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 01:12 PM (IST)
Tokyo Olympics 2020 : भारत के आठ पुरुष बॉक्‍सर में छह हरियाणा के, चीन में क्‍वालीफाइंग ट्रायल
Tokyo Olympics 2020 : भारत के आठ पुरुष बॉक्‍सर में छह हरियाणा के, चीन में क्‍वालीफाइंग ट्रायल

भिवानी [सुरेश मेहरा] जापान के टोक्‍यो में होने जा रहे ओलंपिक 2020 में चयन के लिए चीन में होने वाले क्वालीफाइंग मुकाबलों में हरियाणवी मुक्कों का दम दिखेगा। इन मुकाबलों के लिए चयनित देशभर के 8 पुरुष मुक्केबाजों में से छह हरियाणा से हैं। इनमें से तीन मिनी क्यूबा भिवानी के शामिल हैं। वहीं देश की पांच महिला मुक्केबाजों में हरियाणा से भिवानी की दो महिला मुक्केबाज भी क्‍वालीफाइंग मुकाबलों के लिए चुनी गई हैं। ऐसे में केवल भिवानी से ही तीन पुरुष और दो महिला मुक्‍केबाज हैं। क्वालीफाइंग मुकाबले चीन में 3 से 14 फरवरी तक होंगे। इन मुकाबलों के लिए देश के आठ बॉक्सर चीन के लिए रवाना होंगे।

loksabha election banner

खेल प्रेमियों को इन खिलाडिय़ों से ओलंपिक में पहुंच देश के लिए गोल्ड लाने की उम्मीद है। महिला मुक्केबाजों में भिवानी जिले के गाांव नीमड़ीवाली की पूजा बोहरा और गांव धनाना की साक्षी ढांडा का ओलंपिक क्वालीफाई मुकाबालों के लिए चयन हुआ है। इनके अलावा भिवानी जिले के अर्जुन अवॉर्डी विकास कृष्ण यादव 69 किलो में, 63 किलो में मनीष कौशिक और 91 किलो भार वर्ग में नमन तंवर भाग लेंगे। पूजा बोहरा 75 किलो और साक्षी 57 किलो में अपने पंच का दम दिखाएंगी।

पूजा बोहरा के नाम अब तक ये है खास उपलब्धियां

कोच संजय श्योराण कहते हैं कि पूजा कैप्टन हवासिंह अकादमी की मुक्केबाज हैं। भिवानी के गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा मुक्केबाजी में भीम अवॉर्डी है। वे 75 किलो भार वर्ग में खेलती है। पिछले साल वर्ष 2019 में मंगोलिया में हुई एशियन चैंपियनशिप में वे गोल्ड मेडलिस्ट बनी। एशियन चैपयनिशप 2016 में उनको रजत मिला। वर्ष 2014 में कोरिया में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड विजेता रही। पिता राजबीर सिंह और मां दमयंती कहते हैं कि बेटी पर उनको पूरा भरोसा है और ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतेंगी।

गांव धनाना की बेटी साक्षी ढांडा के नाम ये हैं उपलब्धियां

कोच जगदीश बताते हैं कि साक्षी टैलेंट की धनी हैं। साक्षी वर्ष 2015 की जूनियर विश्व चैंपियन हैं। वर्ष 2017 में यूथ की विश्व चैंपियन हैंं। इसके अलावा तीन बार राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की बेस्ट बॉक्सर भी रही हैं। अब वह ओलंपिक क्वालीफाई के लिए चीन में भाग लेंगी। चीन में होने वाले क्वालीफाई मुकाबलों में एशिया और ओशियाना दो महादीप के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भिवानी की बेटियां इसमें शानदार प्रदर्शन करेंगी। साक्षी के पिता मनोज कुमार और उनकी मां को भी बेटी पर पूरा भरोसा है।

ओलंपिक क्ववालीफाई मुकाबलों के लिए इनका हुआ है चयन

75 किलो भार वर्ग में भिवानी की पूजा बोहरा, 51 किलो में मैरिकॉम, 57 किलो में भिवानी के गांव धनाना की साक्षी ढांडा, 60 किलो में पंजाब की अमनदीप कौर और 69 किलो में लवलीना का चयन हुआ है। हरियाणा प्रदेश से मात्र दो महिला मुक्केबाज हैं जिनमें दोनों ही भिवानी से हैं।

इन आठ बॉक्‍सरों का हुआ है चयन

1. 52 किलो में अमित पंघाल रोहतक

2. 57 किलो भार वर्ग में  गौरव फरीदाबाद

3. 63 किलो भार वर्ग में मनीष कौशिक भिवानी

4. 69 किलो भार वर्ग में विकास कृष्ण यादव भिवानी

5.  75 किलो भार वर्ग में आशीष हिमाचल प्रदेश

6.  81 किलो भार वर्ग में सचिन सोनीपत

7.  91 किलो भार वर्ग में नमन तंवर भिवानी

8. 91 किलो से अधिक भार वर्ग में सतीश यादव उत्तर प्रदेश

---ओलंपिक क्वालीफाइंग मुकाबले चीन में 3 से 14 फरवरी तक होंगे। सभी चयनित खिलाड़ी बेहतरीन है और देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं।

विकास कृष्ण यादव, अर्जुन अवॉर्डी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.