Move to Jagran APP

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा आजादी के अमृत महोत्सव में देगी अनोखी आहुती

संपर्क सहयोग संस्कार सेवा और समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा आजादी का अमृत महोत्सव को अनोखे तरीके से मना रही है। इस कार्यक्रम को पर्व की तरह मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:55 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:55 PM (IST)
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा आजादी के अमृत महोत्सव में देगी अनोखी आहुती
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा आजादी के अमृत महोत्सव में देगी अनोखी आहुती

जागरण संवाददाता, हिसार: संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के लिए पहचानी जाने वाली भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा आजादी का अमृत महोत्सव को अनोखे तरीके से मना रही है। इस कार्यक्रम को पर्व की तरह मनाया जा रहा है। जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाखा ने ऋषि नगर को गोद लिया हुआ है। शाखा के अध्यक्ष राजेश जैने ने बताया कि सदस्यों द्वारा टोली बनाकर ऋषि नगर के प्रत्येक घर में शाखा की तरफ से निशुल्क झंडा हर घर पर लगाया जाएगा। 15 अगस्त को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ऋषि नगर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। सभी सदस्य सुबह 8 बजे दिव्यांग केंद्र पहुंचेंगे। वहीं जो परिषद परिवार के सदस्य 8:30 बजे तक दिव्यांग केंद्र पहुंचेंगे उनमें से किसी एक का लकी ड्रा में इनाम निकाला जाएगा। और जिनका नाम लकी ड्रा में आएगा उनके द्वारा ध्वजारोहण करवाया जाएगा। शाखा के प्रत्येक सदस्य 15 अगस्त को अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर सजाएंगे। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शाखा द्वारा दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शाखा के 70 वर्षीय बुजुर्ग सदस्यों को सुबह 9 बजे सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में 15 अगस्त को दिव्यांग केंद्र में भारत माता के समक्ष शाखा की महिलाओं द्वारा लघु नाटिका का आयोजन किया जाएगा जो अपने आप में अनूठा होगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शाखा के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शाखा का प्रत्येक सदस्य आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सभी अपने घर के बाहर जैसे हम दीपावली पर दीपक जलाकर और लडी लगाकर घर को सजाते हैं उसी प्रकार इस दिन को यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य इस मुहिम में जुट गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.