पिकअप एवं बाइक में हुई टक्कर, दूधिया घायल
जागरण संवाददाता हिसार : सिरसा चुंगी के पास शुक्रवार सुबह एक पिकअप और बाइक की टक्कर
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jun 2018 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jun 2018 06:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता हिसार : सिरसा चुंगी के पास शुक्रवार सुबह एक पिकअप और बाइक की टक्कर होने से गांव खासा महाजनान का दूधिया कपूर ¨सह घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कपूर ¨सह ने बताया वह रोज की तरह शुक्रवार को सुबह बाइक पर घर से दूध लेकर चला था। वह सिरसा चुंगी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें