सड़कों से हटेंगे अवैध स्पीड ब्रेकर, हिसार में सड़कों का होगा ऑडिट; नगर निगम हाउस में कई बड़े प्रस्ताव पास
हिसार नगर निगम ने शहर की सड़कों पर बने अवैध स्पीड ब्रेकरों और अन्य बाधाओं की जांच कर उन्हें हटाने का निर्णय लिया है।

अवैध ब्रेकरों पर चलेगा कार्रवाई का डंडा, सड़कों का होगा ऑडिट। फाइल फोटो
HighLights
अवैध स्पीड ब्रेकरों की जांच कर हटाने का निर्णय
सड़क सुरक्षा हेतु सड़कों का संयुक्त ऑडिट होगा
भविष्य में निर्माण मानकों के अनुरूप ही होगा
जागरण संवाददाता, हिसार। शहर की सड़कों पर मनमाने ढंग से बनाए गए स्पीड ब्रेकर और सड़क की बीचोंबीच खड़े पेड़ व खंभे अब नगर निगम की निगरानी की दायरे में होंगे। शहर की सरकार की साधारण सभा की बैठक में सड़क सुरक्षा और राइट आफ वे (सड़क की उपयोग की लिए निर्धारित क्षेत्र) से जुड़े मामलों पर गंभीरता से चर्चा हुई।
हाउस ने सभी स्पीड ब्रेकरों की जांच कराने, अवैध ब्रेकर हटाने और भविष्य में निर्धारित मानकों की अनुसार ही निर्माण कराने का निर्णय लिया। साथ ही संबंधित विभागों की संयुक्त कमेटी गठित कर सड़कों का आडिट कराने पर सहमति बनी। बैठक में नशे की रोकथाम, सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों और शहर की चौक-चौराहों की नामकरण
अवैध ब्रेकरों पर चलेगा कार्रवाई का डंडा, सड़कों का होगा आडिट
से जुड़े प्रस्ताव भी रखे गए।
मानकों की कसौटी पर परखे जाएंगे स्पीड ब्रेकर
हाउस में पार्षदों ने सड़क सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अनियोजित तरीके से बनाए गए स्पीड ब्रेकर और सड़क की बीच लगे अवरोध लोगों की जान की लिए खतरा बन रहे हैं। इस पर सदन ने सभी स्पीड ब्रेकरों की जांच कराने का फैसला लिया। जो ब्रेकर निर्धारित मानकों की अनुरूप नहीं पाए जाएंगे, उन्हें हटाया जाएगा।
नई सड़कों पर भी स्पीड ब्रेकर बनाने की लिए सरकार की निर्धारित मानकों और सड़क सुरक्षा संबंधी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति या नियमों की विपरीत ब्रेकर बनाने पर कार्रवाई की जाएंगी।
संबंधित विभागों की संयुक्त कमेटी यह निर्धारित करेगी कि कौन-से ब्रेकर वैध हैं और किन्हें हटाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही सड़कों पर लगे खंभों और अन्य अवरोधों की स्थिति की भी पड़ताल की जाएंगी।
- सड़क की जमीं पर पेड़ नहीं लगेंगे। कोई भी विभाग पेड़ लगाएगा तो नगर निगम से अनुमति लेगा।
- अवैध ब्रेकर हटेंगे और सड़क की बीच में जो पिल्लर लगे हैं। उन पर कार्रवाई होगी।
- शहर की हर सड़क की बनेगी आईडी। सड़कों की बनेंगी आईडी, पार्कों की आईडी बनी
नशे की रोकथाम पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मीटिंग में पार्षद बोले
पिछली बैठक में जो नशे की अड्डे बनाए थे उन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। फिर बताने का लाभ क्या। न ही बैठक में जिम्मेदार अधिकारी आए। ऐसे में अब डीएसपी स्तर की अधिकारियों को बुलाया गया है। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम की तरफ से बनाए गए हाजिरी केंद्र अब नशे के केंद्र बन चुके हैं।
- स्ट्रीट वेंडर्स का डिजिटल होगा सर्वे
- शहर की स्ट्रीट वेंडर्स का फिर से जियो टेगिंग की माध्यम से सर्वे होगा।
- लाल डोरी की जमीन सर्वे की खामियां दूर की जाएंगी।
- शहर में डेयरियों का दोबारा से सर्वे किया जाएगा।
बैठक में शहर की सरकार ने नामकरण पर दिया बल, रखे प्रस्ताव
- टाउन पार्क की पास चौक का नाम महाराजा अरुट का नाम रखा।
- पारिजात चौक का नाम महाराजा अग्रसेन रखा जाए।
- स्वर्ण जयंती पार्क में स्वतंत्रता सेनानियों की नाम लिखे जाए।
- आजाद नगर में तीन चौकों की नाम डा. भीम राव आंबेडकर चौक, गुरुजंभेश्वर चौक, सीताराम चौक और महाराजा सूरजमल चौक।
- वार्ड-20 की पार्क का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी। शहर की किसी एक चौक का नाम सैन समाज की नाम पर रखा जाएगा।
- वार्ड-7 में लाइब्रेरी का नाम संत रामदिए बीए रखा जाए।
- हिसार हांसी मार्ग पर गेट निर्माण और उसका नाम गुरुद्वारा सिंह सभा रखा जाए।
- कैमरी रोड पर धन्यवाद बोर्ड की पास की चौक का नाम वाल्मिकी चौक रखा जाए।
विधायक रणधीर पनिहार की एजेंडे में अस्पताल और सार्वजनिक शौचालय
- पटेल नगर की आठ रिहायशी खाली प्लाटों पर आयुष या होम्योपैथी अस्पताल बनाया जाए।
- पीएलए मार्केट, सेक्टर-14, कैमरी रोड मार्केट इत्यादि में सार्वजनिक शौचालय व्यवस्था।
पार्षदों ने ये रखीं मांगें
- सफाई की एजेंडों की दस दिन की अंदर एटीआर रिपोर्ट से पार्षदों को अवगत करवाया जाएगा।
- नगर निगम प्रांगण की रास्ते में धरनाप्रदर्शन, गेट मीटिंग इत्यादि पर लगी पाबंदी। रास्ता रोककर हड़ताल की तो इसे अपराध माना जाएगा।
- ग्लोबल स्पेश को नगर निगम की अंतर्गत हैडओवर करने की मांग।
ये है भी एजेंडें रखे शामिल
- पार्षद देश की किसी एक बेहतर निकाय का निरीक्षण करेंगे। ताकि हिसार में सफाई व्यवस्था बेहतर हो।
- स्टांप ड्यूटी आने की बाद बनेंगी विकास की नई परियोजनाएं।
- तारकोल की सड़कों की कई टेंडर का काम अधर में है। उसे शुरू करवाने की लिए नगर निगम उचित कदम उठाएगा।
विकास कार्य
- राजगढ़ रोड पर चौक बनाया जाएगा।
- ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर करने की लिए बनेंगी 10-10 करोड़ की एस्टीमेट बनेंगी।
इन विभागों की अधिकारी वापस भेजे
पुलिस विभाग की जिम्मेदार सीनियर अधिकारी बैठक में बुलाने की मांग उठी।
पीसीबी का एसडीओ भ्रष्टाचार की मुद्दे पर जवाबदेही की लिए पहुंचा तो हाउस से क्षेत्रीय अधिकारी बुलवाया। एसडीओ को वापिस भेजा।
सीएम घोषणा की बावजूद भजनलाल की नाम गेट निर्माण अटका
राजगढ़ रोड पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की नाम पर गेट बनाने की मुख्यमंत्री घोषणा की बावजूद परियोजना अब तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। हैरानी की बात यह है कि इस प्रोजेक्ट को आज तक कोड तक आवंटित नहीं हुआ है। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने की राह लंबी होती नजर आ रही है। यदि समय रहते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो यह परियोजना भविष्य में ठंडे बस्ते में जा सकती है।
