जिंदा हैं IIT बाबा अभय सिंह, झूठी निकली मौत की खबर; हरियाणा पुलिस ने दिया स्पष्टीकरण
हरियाणा पुलिस ने IIT बाबा की मौत की खबर को झूठा बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि IIT ...और पढ़ें

IIT बाबा अभय सिंह। फाइल फोटो
HighLights
आईआईटी बाबा की मौत की खबर झूठी निकली।
हरियाणा पुलिस ने स्वयं यह स्पष्टीकरण दिया।
आईआईटी बाबा अभी भी जीवित हैं।
डिजिटल डेस्क, हिसार। सोशल मीडिया पर प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह की मौत की खबर वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत हो गई। हालांकि, हिसार पुलिस ने इसका खंडन किया है।
हरियाणा पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज प्रसारित की जा रही है। आईआईटी बाबा की मौत नहीं हुई है, वे पूरी तरह से ठीक और जीवित हैं।
हिसार पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने अपने बयान में कहा कि करीब तीन दिन पहले हिसार में आईआईटी पास राहुल जैन नाम के व्यक्ति का शव उनके घर से मिला था। इसी घटना को आईआईटी बाबा अभय सिंह से जोड़कर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है।
Hisar, Haryana: On reports of IIT Baba (Abhay Singh)'s body being found, Hisar Police social media in-charge Amarinder Singh says, “Around three days ago, the body of a man named Rahul Jain, a resident of Hisar, was found at his house in the PLA area. Following this, misleading reports are being circulated on social media claiming that the body of IIT Baba was found in a bedroom. This news is completely false. We urge the public not to spread or make such misleading news viral...”
— IANS (@ians_india) October 14, 2026
IIT पास राहुल जैन का मिला था शव
बता दें कि हिसार के पीएलए इलाके में नीलम सिनेमा के संचालक और न्यू क्लॉथ मार्केट के कपड़ा कारोबारी नरेश जैन के बेटे राहुल जैन ने अपने बेडरूम में जान दे दी थी। राहुल जैन आईआईटी पास आउट थे। उनके कमरे से एक गैस सिलिंडर, मुंह पर बंधी पॉलीथिन और एक सुसाइड नोट मिला था।
नोट में लिखी पंक्ति ‘गैस तकलीफ नहीं देती, आसानी से मर जाऊंगा’ उसके अंतिम समय की सोच को बयां कर रही थी। मौत से पहले राहुल ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया और स्वजन को अपना ध्यान रखने की बात कही थी।
आईआईटी से की थी इंजीनियरिंग
राहुल जैन पढ़ाई में मेधावी था और आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उसने तोशाम रोड पर कोचिंग सेंटर भी खोला था और इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग देता था। हालांकि, कुछ समय से वह घर पर ही रह रहा था। किसी ने नहीं सोचा था कि जिंदगी में आगे बढ़ने की क्षमता रखने वाला राहुल इस तरह अचानक दुनिया को अलविदा कह देगा।
