एक्सईएन के आदेश आज अवैध दुकानें नहीं गिराई तो सोमवार को बीआइ होंगे सस्पेंड
जागरण संवाददाता, हिसार : गुजरी महल के साथ लगते तायल गार्डन एरिया में अवैध रूप से रातों रा
By Edited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 10:46 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : गुजरी महल के साथ लगते तायल गार्डन एरिया में अवैध रूप से रातों रात बनाई गईं छह दुकानों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में आपसी खींचतान शुरू हो गई है। एक्सईएन विवेक गिल ने बीआइ अमित बेरवाल को शुक्रवार तक दुकानें गिराने के आदेश जारी करने के साथ चेतावनी भी दे डाली। एक्सईएन ने कहा कि यदि शुक्रवार को दुकानें नहीं गिराई तो सोमवार को बीआइ को वह सस्पेंड करवाएंगे। वहीं दोनों अधिकारियों की आपसी खींचतान ने शहर के नामी और निगम से जुड़े मौजिज लोगों की नींद उड़ा दी है। बीआइ ने अपनी जांच रिपोर्ट में शहर के कई मौजिज और निगम से जुड़े लोगों के तार अवैध निर्माण से जुड़े होने की पुष्टि की है। ऐसे में बीआइ पर कार्रवाई होती है तो शहर में हड़कंप मचना तय है। वहीं नगर निगम के कई अधिकारियों की कार्यप्रणाली की पोल खुलकर सामने आ जाएगी। अवैध दुकानें गिरने मात्र से यह मामला ठंडे बस्ते में डालना अब संभव होता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि तायल गार्डन एरिया में जिस गति से अवैध निर्माण हुआ है, उसने निगम के अधिकारियों की ओर ही शक की सुई घुमा दी है। .. बॉक्स दुकानें गिरीं तो मॉल सहित अन्य भवनों पर भी कार्रवाई होना तय पुरातत्व की जमीन पर बनी छह दुकानों को गिराने मात्र से यह मामला दब नहीं सकता है। पांच अन्य भवनों में भी अवैध निर्माण होने के नोटिस निगम ने जारी किए है। छह अवैध दुकानों से कुछ मीटर पर होर्डिंग लगाकर प्रथम मंजिल बनाई गई है। छह दुकानों के साथ उसे भी नगर निगम प्रशासन को गिराना पड़ेगा। इतना ही नहीं, नगर निगम की जानकारी के बावजूद बनने वाले मॉल पर कार्रवाई करना जरूरी है। लेकिन जिस तरह के हालात देखने को मिल रहे है अधिकारी केवल छह दुकानों पर ही कार्रवाई तक खुद को सीमित रखने चाहते है। यदि अन्य भवनों पर कार्रवाई करते है तो कई अधिकारियों की पोल खुलकर सामने आ जाएगी। जबकि बीआइ सभी भवनों को नोटिस जारी कर चुके है और तोड़ने की बात कह रहे हैं। ऐसे में निगम आयुक्त इन भवनों को गिराने का आदेश देते है या नहीं। यह शुक्रवार को पता चलेगा। .. बॉक्स आलाधिकारी साथ चलें, सभी अवैध बि¨ल्डग गिरा दूंगा नगर निगम के बीआइ अमित बेरवाल से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि छह दुकानें गिराने से वह पीछे नहीं हटेंगे। इतना ही नहीं, आलाधिकारी साथ चलेंगे तो सभी अवैध भवनों को गिरा देंगे। निगम आयुक्त या ज्वाइंट कमिश्नर साथ चलें, वह सभी अवैध भवन गिरा देंगे। छह दुकानों से पूर्व जितना भी निर्माण हुआ है, वह दूसरे बीआइ के समय में किया गया है। . वर्जन. शुक्रवार को बीआइ ने छह दुकानें नहीं गिराई तो सोमवार को उनका सस्पेंड होना निश्चित है। अवैध निर्माण को लेकर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - विवेक गिल, एक्सईएन, नगर निगम .. वर्जन . मैं अवैध निर्माण मामले के संबंध में ही चंडीगढ़ आया हूं। मैंने अवैध निर्माण संबंधी फाइल आलाधिकारियों को सौंप दी है। ऐसे में जल्द ही चंडीगढ़ से आदेश अवैध भवनों संबंधी आदेश जारी हो जाएंगे। - राजेंद्र कुमार, सहायक संरक्षक पुरातत्व विभाग।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें