Move to Jagran APP

पत्‍नी को लगा करंट, बचाने आए पति की भी मौत, रातभर फफकती रही छह माह की बच्‍ची

फतेहाबाद में 25 वर्षीय मंगल सिंह अपनी छह माह की बच्ची व पत्नी 24 वर्षीय पूनम के साथ रहता था। रात को कूलर का करंट लग गया। दोनों की मौत हो गई और बच्‍ची पूरी रात रोती रही।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 07:27 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 09:48 AM (IST)
पत्‍नी को लगा करंट, बचाने आए पति की भी मौत, रातभर फफकती रही छह माह की बच्‍ची
पत्‍नी को लगा करंट, बचाने आए पति की भी मौत, रातभर फफकती रही छह माह की बच्‍ची

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद शहर की हरनाम कालोनी में करंट से एक दंपति की मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। दंपति बाहर के रहने वाले है। पुलिस ने टेलीफोन के माध्यम से किसी को सूचना दी है। अभी तक कोई नहीं आया है। दोनों के शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार हरनाम सिंह कालोनी में 25 वर्षीय मंगल सिंह मजदूरी का कार्य करता है। वह अपनी छह माह की बच्ची व पत्नी 24 वर्षीय पूनम के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार रात को पूनम पानी पीने के लिए उठी। गर्मी अधिक होने के कारण अंदर कूलर लगा रखा था। जैसे ही पूनम बाहर निकली तो कूलर पर हाथ लग गया। जिससे उसे जोरदार करंट लगा। करंट लगते ही कूलर उसके ऊपर गिर गया।

जिससे महिला ने शोर मचा दिया। इसी दौरान मंगल भी आ गया ओर कूलर को उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। सुबह पड़ोसियों ने देखा कि कमरे में बच्ची के रोने की आवाज आ रही है। पड़ोसी घर के अंदर गए तो देखा कि दंपति जमीन पर पड़े थे और उनकी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने बच्ची को संभाला। ये कहा के रहने वाले है किसी को नहीं पता। वहीं एक मोबाइल नंबर मिला। जिसकी सहायता से पुलिस ने उसे सूचित कर दिया है। पुलिस ने दोनों के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

एएसआई जगदीश ने बताया कि दंपति कहा के है अभी पता नहीं चला। एक नंबर मिला था। उसने कहा कि वे उसे जानता है। परिजनों के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। पिछले काफी सालों से यह दंपति यही पर रहता था और मजदूरी करता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.